google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: राहुल गांधी का लंदन में दिया गया बयान भारत विरोधी है: केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल

best

Tuesday, March 14, 2023

राहुल गांधी का लंदन में दिया गया बयान भारत विरोधी है: केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के लंदन वाले बयान पर सियासी घमासान मचा है. संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण के दो दिन की कार्यवाही राहुल गांधी के बयान के कारण ठप रही. भारतीय जनता पार्टी (BJP) उनके बयान को संसद की अवमानना बताते हुए माफी की मांग पर अड़ी है. इस बीच बीजेपी सांसद एसपी सिंह बघेल (SP Singh Baghel) ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधा है. बघेल के मुताबिक, कांग्रेस सांसद का बयान देश विरोधी है.

आगरा से लोकसभा सांसद एसपी सिंह बघेल ने एनडीटीवी से खास बातचीत में कहा, 'कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के लंदन की कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में लोकतंत्र को लेकर दिया गया बयान भारत विरोधी है. उनका ये बयान लोकतंत्र विरोधी भी है. ये न्यायपालिका के ऊपर उनके शक को दर्शाता है. राहुल गांधी ने सीबीआई जैसी संवैधानिक संस्था को भी कठघरे में खड़ा किया है. उन्होंने मीडिया पर भी शक जाहिर किया है. चुनाव आयोग को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है. ऐसा करके कांग्रेस सांसद ने देश की 130 करोड़ जनता का अपमान किया है.' 

सत्ता पक्ष बिल्कुल अपने रास्ते पर
केंद्रीय कानून व न्याय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने आगे कहा, 'राहुल गांधी का कहना है कि संसद में जब वो बोलते हैं, उनका माइक बंद कर दिया जाता है... ऐसा कभी नहीं किया गया. सत्ता पक्ष बिल्कुल अपने रास्ते पर है. सदन में स्पीकर हर पार्टी से बोलने वाले नेता का समय तय करते हैं. समय पूरा होने के बाद भी अतिरिक्त 10 मिनट तक का वक्त दिया जाता है. राहुल गांधी इस तरह के बयान पीएम मोदी को बदनाम करने के लिए दे रहे हैं.'

पीएम भारत को बना रहे विश्व गुरु
पीएम की तारीफ करते हुए बीजेपी सांसद ने कहा, 'मोदीजी रातदिन मेहनत करके जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए भारत की जो वैश्विक छवि बना रहे हैं, ये सब उसको लेकर द्वेष है. पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने जा रहा है, ये कुछ लोगों को अच्छी नहीं लग रही है.'

अनुराग ठाकुर ने भी साधा निशाना
इधर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को राहुल गांधी पर निशाना साधा. ठाकुर ने कहा- 'लोकसभा में कांग्रेस सांसद की उपस्थिति सांसदों की औसत उपस्थिति से भी कम है. वे विदेशों में जाकर कहते हैं कि उन्हें बोलने नहीं दिया जाता. ये देश का अपमान है. उन्हें संसद में आकर माफी मांगनी चाहिए.

ठाकुर ने मीडिया ने बातचीत में कहा, 'आज भारत एक वैश्विक महाशक्ति के रूप में उभर रहा है और G20 की अध्यक्षता कर रहा है. ये सभी चीजें भारत की प्रगति को दर्शाती हैं, लेकिन दूसरी ओर राहुल गांधी भारत को अपमानित करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं.'

अधीर रंजन चौधरी बोले- राहुल नहीं, सरकार माफी मांगे
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी ने मंगलवार को कहा कि सरकार संसद नहीं चलाना चाहती. क्या कभी ऐसा देखा गया है कि सत्ताधारी दल के सभी सदस्य संसद को रोकने के लिए हंगामा करते हों? राहुल गांधी को माफी क्यों मांगनी चाहिए? इसके बजाय, उन्हें (केंद्र को) माफी मांगनी चाहिए.

राहुल ने क्या कहा था?
इस महीने की शुरुआत में राहुल गांधी लंदन दौरे पर थे. यहां उन्होंने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में कहा था कि भारत की संसद में माइक बंद कर दिए जाते हैं. विपक्ष अपनी आवाज नहीं रख सकता है. उन्होंने कहा कि विपक्ष का कोई नेता किसी भी यूनिवर्सिटी में बोल नहीं सकता है. भारत में लोकतंत्र पर सीधा प्रहार हो रहा है.
 

ये भी पढ़ें:-

राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का मामला, प्रल्ह्लाद जोशी प्रिविलेज कमेटी के सामने होंगे पेश

"उनके पूर्वजों ने भी RSS पर प्रतिबन्ध के प्रयास किये थे", राहुल गांधी के बयान पर सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले

Parliament Budget Session: राहुल गांधी के बयान पर संसद में घमासान, लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिये स्थगित



from NDTV India - Latest https://ift.tt/iyq7DFA

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw