google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: अपने नए गाने से फिर छाईं नेहा राज, 'पुरुब से अइहें' गाने ने जीता फैंस का दिल

best

Wednesday, March 15, 2023

अपने नए गाने से फिर छाईं नेहा राज, 'पुरुब से अइहें' गाने ने जीता फैंस का दिल

भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलैरिटी दिन पर दिन बढ़ती जा रही है. भोजपुरी सिनेमा का कोई भी गाना रिलीज होते ही यूट्यूब की ट्रेंनिंग लिस्ट में शुमार हो जाता है. और जब गाना भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपरसिंगर नेहा राज ने गाया हो तो फिर वो वायरल होना तो बनता है. इस समय नेहा राज इंडस्ट्री की टॉप सिंगरों की लिस्ट में शुमार हैं. नेहा राज का नया भोजपुरी गाना 'पुरुब से अइहें' वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है. जिससे दर्शकों का भरपूर प्यार और दुलार मिला रहा है. 

नेहा राज के इस गाने को भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत अदाकारा पूनम सिंह पर फिल्माया गया है. जिसने एक एक एक्सप्रेशन पर दर्शक अपना दिल हार बैठते हैं. वे जब किसी गाने में परफॉर्म करती है तो गर्दा ही उड़ा देती है. अब नेहा राज की आवाज पर एक बार फिर से पूनम ने अपने लटकों झटकों से दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया.  गाने में पूनम अपनी सहेलियों से कहती हैं कि बिंदिया बाली होठ लाली...कहत अईहे सइयां हाली...बजुत छनछन कंगनवा ए सखी...बजुत छनछन कंगनवा ए सखी....पूर्वे से रोज रोज बोलीली कोयलिया... के पुरुब से अईहे मोरे सइयां के सख....

गाने में पूनम ने लहंगा और चोली में गजब के डांस मूव्स किया है उसके साथ ही बैकग्राउंड डांसरों ने भी पूनम के कदम से कदम मिलाया है. वही गाने को रिच लोकेशन पर शूट किया गया है. गाने की भव्यता देखते ही बनती है. इस गाने में पूनम को देखकर हर कोई उनकी अदाओं का कायल हो गया है. वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत 'पुरुब से अइहें' को सुपरसिंगर नेहा राज ने गाया है. वही इसके लिरिक्स आनंद प्रकाश ने लिखे हैं. इसका संगीत नीलेश शर्मा ने दिया है. इसके निर्माता रत्नाकर कुमार हैं. इसका निर्देशन भोजपुरिया ने किया है. गाने के कोरियोग्राफर सनी सोनकर हैं. गाने को एडिट पंकज साव और डीआई रोहित ने किया है.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/tEgjTIS

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw