google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: "लोग आपको चुनावों में नकार देते हैं, आप कहते हैं लोकतंत्र खतरे में है" : राहुल गांधी पर जेपी नड्डा का तंज

best

Saturday, March 18, 2023

"लोग आपको चुनावों में नकार देते हैं, आप कहते हैं लोकतंत्र खतरे में है" : राहुल गांधी पर जेपी नड्डा का तंज

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चहुंमुखी और समावेशी विकास पर ध्यान केंद्रित कर रही है, जबकि कांग्रेस अब भी वंशवादी राजनीति को बढ़ावा देने में व्यस्त है और अपने नेता राहुल गांधी को बार-बार नए तरीके से पेश कर रही. कर्नाटक में मई में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की ‘विजय संकल्प यात्रा' के तहत एक जनसभा को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि चुनावों में जीत हासिल करने में असमर्थ राहुल गांधी विदेशी धरती पर भारत में लोकतंत्र के खतरे में होने का आरोप लगा रहे हैं. 

भाजपा प्रमुख ने कहा, “ 2014 से पहले (मोदी सरकार से पूर्व) भारत भ्रष्टाचार में डूबा हुआ था. 2जी, 3जी, राष्ट्रमंडल जैसे घोटाले हुए, लेकिन आज देश (भारत) दुनिया के अग्रणी देशों में है.

उन्होंने कहा कि मोदी ने देश की राजनीतिक संस्कृति को बदल दिया और इसे कांग्रेस के भ्रष्टाचार, कमीशन, अपराधीकरण और वंशवादी शासन से बाहर निकाला है.

नड्डा ने कहा कि मोदी ने ऐसा ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और अब सबका प्रयास‘ पर ध्यान केंद्रित करते हुए विकास पर जोर देकर किया है. 

उन्होंने दावा किया कि मोदी और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा समेत भाजपा के ज्यादातर नेता साधारण परिवारों से हैं और उन्होंने खुद ही मुकाम हासिल किया है. 

नड्डा ने कहा, “कांग्रेस आज भी वंशवादी राजनीति को बढ़ावा दे रही है. वे आज भी राहुल गांधी के पीछे हैं, भले ही वह कामयाब हों या न हों. उन्हें बार-बार नए तरीके से पेश करना जारी है. वे अब भी परिवार की राजनीति को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित किए हुए हैं.”

कर्नाटक भाजपा के अध्यक्ष नलिन कुमार कतील, पार्टी के संसदीय बोर्ड के सदस्य येदियुरप्पा, राज्य के मंत्री जे सी मधुस्वामी और आर अशोक सहित अन्य लोग जनसभा में उपस्थित थे.

इससे पहले दिन में नड्डा ने यात्रा के तहत तिप्तूर और चिक्कानायकनहल्ली में रोड शो किया.

नड्डा ने रेखांकित किया कि कांग्रेस का उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, गोवा, उत्तराखंड, त्रिपुरा, नगालैंड और मणिपुर में सफाया हो गया. उन्होंने कहा कि चुनावों में पराजय का सामने करने के बाद राहुल गांधी इंग्लैंड गए और कहा कि भारत में लोकतंत्र खतरे में है.

उन्होंने कहा, “लोग आपको हरा कर चुनावों में नकार देते हैं और आप कहते हैं कि लोकतंत्र खतरे में है और वह भी भारत में नहीं, इंग्लैंड में... जो चुनाव नहीं लड़ सकता, वह कहता है कि लोकतंत्र खतरे में है.”

राहुल गांधी पर अमेरिका और यूरोप को भारत के खिलाफ भड़काने का आरोप लगाते हुए भाजपा प्रमुख ने कहा कि वह भारत की संप्रभुता के लिए खतरा पैदा कर रहे हैं और यह देश के लोगों का अपमान है.

उन्होंने कहा, “ राहुल गांधी को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए... कांग्रेस और उसके नेता मानसिक रूप से दिवालिया हो गए हैं और उन्हें घर भेज देना चाहिए.”

कर्नाटक में सिद्धरमैया की अगुवाई वाली कांग्रेस की पिछली सरकार पर भ्रष्टाचार में डूबे होने का आरोप लगाते हुए नड्डा ने कहा कि भाजपा के शासन के तहत आज प्रगति और विकास की नई कहानियां लिखी जा रही हैं जबकि राज्य विदेश निवेश के लिए अहम स्थान के तौर पर उभरा है और नवोन्मेष तथा स्टार्ट-अप के क्षेत्र में अग्रणी स्थिति में है.

उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में लोगों से भाजपा का समर्थन करने की अपील भी की.

ये भी पढ़ें:

* बीएस येदियुरप्पा की कार को कार्यकर्ताओं ने घेरा, कर्नाटक में पार्टी का प्रचार रद्द करने को किया मजबूर
* "जब हम सत्ता में आएंगे...", कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख ने DGP को दी चेतावनी
* कर्नाटक विधानसभा चुनाव : इस नए फॉर्मूले के जरिए सत्ता में दोबारा वापसी की तैयारी में जुटी BJP



from NDTV India - Latest https://ift.tt/4m0BXpC

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw