google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: "भारत के साथ संबंध सर्वोच्च प्राथमिकता ...": सऊदी अरब के विदेश मंत्री फरहान अल-सऊद

best

Tuesday, March 7, 2023

"भारत के साथ संबंध सर्वोच्च प्राथमिकता ...": सऊदी अरब के विदेश मंत्री फरहान अल-सऊद

सऊदी अरब के विदेश मंत्री फरहान अल-सऊद ने भारत के साथ संबंधों को "सर्वोच्च प्राथमिकता" करार देते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध तेजी से बढ़े हैं. उन्होंने कहा कि सभी क्षेत्रों में विशेष रूप से आर्थिक और व्यापार संबंधों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के बीच मजबूत संबंधों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि दोनों नेता रिश्तों को मजबूत देखना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि हम निश्चित रूप से भारत के सबसे महत्वपूर्ण ऊर्जा साझेदार हैं, क्योंकि पारंपरिक ऊर्जा के मामले में ऐसा ही है, लेकिन हम इसे जारी रखना चाहते हैं.

इससे पहले भारत में सऊदी अरब के राजदूत सालेह ईद अल हुसैनी ने कहा था कि वह इस रिश्ते को उच्चतम स्तर पर ले जाना चाहते हैं. सऊदी अरब के स्थापना दिवस समारोह पर यहां बोलते हुए राजदूत ने कहा कि वह दोनों देशों के बीच मजबूत और मैत्रीपूर्ण संबंध को लेकर खुश हैं. उन्होंने कहा कि  हम अपने मित्र देश भारत के साथ मजबूत रिश्ते को लेकर बहुत खुश हैं.

राजदूत ने कहा कि हमें इस बात का गर्व है जो 1727 में स्थापित हुआ था. हम इस साल को  सुशासन और अगली पीढ़ी के युवाओं पर केंद्रित कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें-



from NDTV India - Latest https://ift.tt/Bi3ThSl

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw