google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: त्रिपुरा के नई सरकार के गठन पर अंतिम निर्णय आज, अमित शाह गुवाहाटी जाएंगे

best

Sunday, March 5, 2023

त्रिपुरा के नई सरकार के गठन पर अंतिम निर्णय आज, अमित शाह गुवाहाटी जाएंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार की शाम को गुवाहाटी पहुंच जाएंगे. वहां त्रिपुरा में सरकार के गठन के बारे में चर्चा होगी और इस पर अंतिम निर्णय होने की संभावना है. अमित शाह मंगलवार को नागालैंड और मेघालय में शपथग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगे. 

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा त्रिपुरा और नागालैंड में सरकार के गठन पर चर्चा करने के लिए रविवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सरकारी निवास पर पहुंचे. सूत्रों ने बताया कि नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो भी इस बैठक में उपस्थित थे.

सूत्रों ने कहा कि मंत्रिमंडल के स्वरूप और सरकार गठन पर इस बैठक में चर्चा हुई.

हिमंत विश्वा सरमा ने अमित शाह से मुलाकात के बाद ट्वीट किया कि, नागालैंड के सीएम नेफ्यू रियो के साथ गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की. यह मुलाकात नागालैंड विधानसभा चुनावों के दौरान उनके समर्थन के लिए आभार व्यक्त करने के लिए थी. दोनों को सात मार्च कोशपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया.

भाजपा ने त्रिपुरा में लगातार दूसरी बार जीत हासिल की है तथा नागालैंड में उसने गठबंधन के अपने घटक दल नेशनल डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (NDPP) के साथ मिलकर सत्ता बरकरार रखी है.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/uYHrvWL

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw