google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: "कांग्रेस का अंत हो गया है, ये बेतुका खयाल": राहुल गांधी ने लंदन हाउस से बीजेपी को दिया जवाब

best

Tuesday, March 7, 2023

"कांग्रेस का अंत हो गया है, ये बेतुका खयाल": राहुल गांधी ने लंदन हाउस से बीजेपी को दिया जवाब

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ब्रिटेन के दौरे पर हैं. सोमवार को उन्होंने लंदन के हाउस ऑफ पार्लियामेंट के परिसर में ब्रिटिश सांसदों से बातचीत की. इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि भारतीय संसद में विपक्षी नेताओं के माइक्रोफोन बंद कर दिए जाते हैं. वहां विपक्ष का दमन हो रहा है. राहुल ने कहा कि ये कहना कि कांग्रेस का अंत हो गया है, ये बेतुका खयाल है. 

ब्रिटेन में अपोजीशन लेबर पार्टी के भारतीय मूल के सांसद वीरेंद्र शर्मा ने पार्लियामेंट के ग्रैंड कमेटी रूम में राहुल गांधी के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया. इस कार्यक्रम में राहुल ने अपने भारत जोड़ो यात्रा के अनुभवों को भी शेयर किए.

चैथम हाउस के सेशन में लिया हिस्सा
सोमवार शाम को राहुल गांधी ने चैथम हाउस में बातचीत के सेशन में भाग लिया. यहां उन्होंने कहा कि बीजेपी को लगता है कि वह भारत में हमेशा के लिए सत्ता में बनी रहेगी, लेकिन ऐसा नहीं है. बीजेपी के 10 साल शासन से पहले कांग्रेस 10 साल सत्ता में रही है. अगर आप इसे ठीक से देखें तो आजादी से लेकर अब तक कांग्रेस पार्टी ने ज्यादा समय तक देश संभाला है.
 
विपक्ष का दमन किया जा रहा है

राहुल कार्यक्रम में जिस माइक्रोफोन का इस्तेमाल कर रहे थे, वह खराब था. राहुल ने जानबूझकर इसी माइक में बोलना शुरू किया. उन्होंने कहा कि भारत में हमारे माइक खराब नहीं हैं, वे काम कर रहे हैं, लेकिन आप उन्हें चालू नहीं कर सकते. जब मैंने भारतीय संसद में अपनी बात रखने की कोशिश की है, तो ऐसा मेरे साथ कई बार हुआ है. भारत में विपक्ष का दमन किया जा रहा है.

भारतीय लोकतंत्र कमजोर हुआ, तो दुनिया कमजोर हो जाएगी
समारोह में राहुल गांधी ने कहा कि भारत में लोकतंत्र एक वैश्विक सार्वजनिक अच्छाई है. भारत काफी बड़ा है, अगर भारत में लोकतंत्र को कमजोर किया जाता है, तो यह पूरी दुनिया में कमजोर हो जाता है. भारत का लोकतंत्र अमेरिका और यूरोप के आकार का तीन गुना है और अगर यह लोकतंत्र टूट जाता है, तो यह पूरे विश्व में लोकतंत्र के लिए एक बड़ा झटका होगा.


ये भी पढ़ें:-

"भारत में यूरोप, अमेरिका का दखल चाहते हैं राहुल गांधी" : बीजेपी ने बोला हमला

पाकिस्‍तान और चीन पर कांग्रेस की सोच भाजपा से अलग कैसे है? राहुल गांधी ने दिया ये जवाब



from NDTV India - Latest https://ift.tt/iK01rcy

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw