google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: झारखंड : धनबाद जिले में प्रतिबंधित मांस मिलने पर तनाव, आरोपी का घर तोड़ा

best

Thursday, March 30, 2023

झारखंड : धनबाद जिले में प्रतिबंधित मांस मिलने पर तनाव, आरोपी का घर तोड़ा

रामनवमी के दिन प्रतिबंधित मांस मिलने पर झारखंड के धनबाद के निरसा क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण बन गई. आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी के घर को तोड़ दिया. मौके पर पहुंची पुलिस के साथ भी विवाद हुआ. ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पेड़ से बांध दिया. यह घटना धनबाद के निरसा भुरकुंडा बाड़ी में हुई.

धनबाद जिले के निरसा थाने के अंतर्गत भुरकुंडा बाड़ी में आज प्रतिबंधित मांस मिलने से माहौल तनावपूर्ण हो गया. आक्रोशित लोगों ने एक आरोपी को पकड़कर पेड़ से बांध दिया और उसकी पिटाई कर दी. मौके पर जुटी भीड़ ने जमकर हंगामा किया और कई वाहनों में तोड़फोड़ भी की. 

घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत करने का प्रयास किया. लेकिन लोग इतने आक्रोशित थे कि उनका पुलिस से भी विवाद हो गया. बाद में हल्का बल प्रयोग करके हालात को काबू में किया गया. 

ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन इसी तरह से प्रतिबंधित मांस क्षेत्र में लाया और बेचा जा रहा है. आज रामनवमी के दिन भी खुलेआम प्रतिबंधित मांस बेचा जा रहा था. लोगों ने आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की है.

मौके पर पहुंचे एसडीपीओ पीताम्बर खेरवार ने बताया कि सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया. जो भी इसके लिए दोषी होंगे उन्हें चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी. गौरतलब है कि झारखंड में गौ हत्या और गौ मांस बेचने पर प्रतिबंध है.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/rKNJjY1

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw