google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: बांसुरी स्वराज को दिल्ली बीजेपी के कानूनी प्रकोष्ठ का सह-संयोजक किया गया नियुक्त

best

Sunday, March 26, 2023

बांसुरी स्वराज को दिल्ली बीजेपी के कानूनी प्रकोष्ठ का सह-संयोजक किया गया नियुक्त

दिवंगत बीजेपी नेता सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की दिल्ली इकाई के कानूनी प्रकोष्ठ का सह-संयोजक नियुक्त किया गया है, जिससे उनका सक्रिय राजनीति में प्रवेश सुनिश्चित हो गया है. 

बांसुरी सुप्रीम कोर्ट में वकील हैं. बीजेपी की दिल्ली इकाई के प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने पूर्णकालिक प्रदेश अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद प्रदेश इकाई में अपनी पहली नियुक्ति में बांसुरी को कानूनी प्रकोष्ठ का सह-संयोजक नियुक्त किया. 

शुक्रवार को जारी एक पत्र में सचदेवा ने कहा कि बांसुरी की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी और उम्मीद है कि वह बीजेपी को मजबूत करेंगी. इधर, बांसुरी ने कहा कि वो पहले भी कानूनी मामलों में पार्टी की मदद करती रही हैं.

बांसुरी ने कहा, ‘‘बात बस इतनी है कि मुझे औपचारिक रूप से दिल्ली बीजेपी के कानूनी विभाग की सह-संयोजक के रूप में अधिक सक्रिय रूप से पार्टी की सेवा करने का अवसर दिया गया है.''

बांसुरी ने अपनी नियुक्ति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के शीर्ष नेताओं को धन्यवाद दिया. उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘बीजेपी दिल्ली प्रदेश के विधि प्रकोष्ठ का प्रदेश सह-संयोजक के रूप में पार्टी की सेवा करने का अवसर प्रदान करने के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, अमित शाह, जे पी नड्डा, बी एल संतोष, वीरेंद्र सचदेवा, बीजेपी की अत्यंत आभारी हूं.''

बीजेपी की दिल्ली इकाई के एक बयान के अनुसार, बांसुरी ने 2007 में बार काउंसिल ऑफ दिल्ली में पंजीकरण कराया और कानूनी पेशे में 16 साल का अनुभव है. 

यह भी पढ़ें -

-- राहुल गांधी को सांसद पद के अयोग्य ठहराना लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं : सुखबीर बादल
-- राजस्थान पुलिस ने जयपुर, कोटा रेंज और चूरू जिले से 2,051 अपराधियों को किया गिरफ्तार



from NDTV India - Latest https://ift.tt/oUCvfbX

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw