google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: Earthquake : पाकिस्तान में 5 लोग घायल, दहशत के कारण घरों से निकले लोग

best

Tuesday, March 21, 2023

Earthquake : पाकिस्तान में 5 लोग घायल, दहशत के कारण घरों से निकले लोग

Earthquake : पाकिस्तान (Pakistan) के कुछ हिस्सों में मंगलवार रात 6.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आने से कम से कम पांच लोग घायल हो गए. स्थानीय मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि भूकंप के कारण दहशत फैल गई और निवासियों को अपने घरों से भागने पर मजबूर होना पड़ा. पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का हिंदू कुश क्षेत्र था, जबकि इसकी गहराई 180 किलोमीटर थी. इसके अलावा किसी के चोटिल होने की खबर नहीं है. 

शुरुआती खबरों के मुताबिक, इस्लामाबाद, पेशावर, चरसड्डा, लाहौर और रावलपिंडी सहित विभिन्न शहरों में झटके महसूस किए गए. स्थानीय मीडिया ने बताया कि गुजरांवाला, गुजरात, सियालकोट, कोट मोमिन, मढ़ रांझा, चकवाल, कोहाट और गिलगित-बाल्टिस्तान इलाकों में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. टीवी फुटेज में दिखाया गया है कि दहशत में लोग सड़कों पर निकल आए. 

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार ने बताया कि भूकंप के समय, रावलपिंडी के बाजारों में भगदड़ की सूचना मिली थी. 

रिपोर्ट में कहा गया है कि खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में स्वाबी में एक घर की छत गिरने से एक ही परिवार के कम से कम पांच सदस्य घायल हो गए, जबकि बहरीन-कलाम रोड भूकंप के कारण हुए भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हो गई. 

पाकिस्तान के सरकारी एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज़ शरीफ ने आपदा प्रबंधन अधिकारियों को किसी भी स्थिति को संभालने के लिए सतर्क रहने के लिए कहा है. 

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने बताया कि पाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री अब्दुल कादिर पटेल के निर्देश पर देश की राजधानी के अस्पतालों में आपातकाल घोषित कर दिया है. 

अंतरराष्ट्रीय भूकंपीय केंद्र के मुताबिक, पाकिस्तान के अलावा भारत, अफगानिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, कजाकिस्तान, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, चीन और किर्गिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए.

पाकिस्तान में भूकंप आना आम बात है. इस साल जनवरी में इस्लामाबाद में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया था. वहीं 2005 में देश में सबसे घातक भूकंप आया, जिसमें 74,000 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी. 

ये भी पढ़ें :

* Earthquake in Delhi-NCR: दिल्ली में आया भूकंप, काफी देर तक हिलती रही धरती
* Earthquake: जब अचानक कांपने लगी धरती, जान बचाने के लिए घरों से बाहर भागे लोग
* "किसी को भूकंप का झटका महसूस हुआ क्या": Eearthquake को लेकर ट्विटर पर लोग पूछ रहे सवाल



from NDTV India - Latest https://ift.tt/lAxhuEa

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw