google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: अब आपको शादी कर लेनी चाहिए- जानें रानी चटर्जी की लेटेस्ट PHOTOS देख फैंस क्यों दे रहे हैं ऐसी सलाह

best

Sunday, March 19, 2023

अब आपको शादी कर लेनी चाहिए- जानें रानी चटर्जी की लेटेस्ट PHOTOS देख फैंस क्यों दे रहे हैं ऐसी सलाह

रानी चटर्जी भोजपुरी सिनेमा की मशहूर और दिग्गज अभिनेत्रियों में से एक हैं. वह फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने की वजह से भी चर्चा में रहती हैं. रानी चटर्जी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अपने चाहने वालों के लिए खास तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करती रहती हैं. रानी चटर्जी अब अपनी एक तस्वीर को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं. जिसमें उनकी बॉडी के स्ट्रेच मार्क्स दिख रहे हैं. इस तस्वीर को देखने के बाद इस भोजपुरी एक्ट्रेस को हर कोई शादी करने की सलाह दे रहे है. 

रानी चटर्जी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी तस्वीरें शेयर की हैं. तस्वीर में अभिनेत्री अपनी बॉडी की शेप दिखा रही हैं. इसके साथ ही तस्वीरों में रानी चटर्जी के स्ट्रेच मार्क्स नजर आ रहे हैं. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'कार्य प्रगति पर है.' सोशल मीडिया पर रानी चटर्जी के फैंस तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं. साथ ही कमेंट कर उनकी तारीफ भी कर रहे हैं. वहीं कुछ फैंस ने रानी चटर्जी को शादी करने की सलाह दे डाली है. 

एक फैन ने अपने कमेंट में लिखा, 'अब शादी कर लीजिए मैम.' दूसरे फैन ने लिखा, 'गजब फिटनेस बनाई गई है एक साथ चार चार विलेन के साथ लड़ाई ऐसे ही नहीं करतीं रानी फिल्मों में.' अन्य ने लिखा, 'अब आपको शादी कर लेनी चाहिए.' इनके अलावा और भी कई फैंस ने रानी चटर्जी के वीडियो पर कमेंट किए हैं. आपको बता दें आखिरी बार रानी चटर्जी भोजपुरी फिल्म छोटकी ठकुराईन में नजर आई थीं. 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/MqEAZgu

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw