google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: PM Modi Meets Japan PM: पीएम मोदी और जापान के प्रधानमंत्री फेमियो किशिदा ने खाए गोलगप्पे उसके बाद आम पना और लस्सी का भी उठाया लुफ्त

best

Tuesday, March 21, 2023

PM Modi Meets Japan PM: पीएम मोदी और जापान के प्रधानमंत्री फेमियो किशिदा ने खाए गोलगप्पे उसके बाद आम पना और लस्सी का भी उठाया लुफ्त

Japan PM Fumio Kishida Eat Golgappa: भारतीय खाने की विविधता ही इस व्यंजन को औरों से अलग बनाती है. फिर बात चाहें यहां के क्षेत्रीय व्यंजनों की हो या फिर स्ट्रीट फूड की हर किसी की एक अलग ही बात है जो सिर्फ देशवासियों को ही नहीं बल्कि दूसरे देश के लोगों को भी अपनी तरफ आर्कषित करती है. यही वजह है कि भारतीय खाना सिर्फ देश नहीं बल्कि पूरी दुनिया में पसंद किया जाता है. शायद ही कोई हो जो इसे एक बार चखना ना चाहे! 

मलाइका अरोड़ा नें दोस्तों के साथ मिलकर खाया टेस्टी खाना, देखकर ड्रूल करने लगे फैंस - Pics Inside

एक बार फिर से ऐसा ही एक नजारा देखने को मिला है. जब भारत की राजकीय यात्रा पर आए जापानी समक्षक फुमियो किशिदा ने भी इंडियन स्ट्रीट फूड गोलगप्पों के मजे लिए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फुमियो के साथ दिल्ली के बु्द्ध जयंती पार्क में सैर की और फिर वहीं खाया गया इंडिया का पसंदीदा स्ट्रीट फूड. उनके गोलगप्पे खाने का वीडियो पीएम मोदी के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि फेमियो को यह बहुत पसंद आए और उन्होंने दोबारा इसे खाने की मांग भी की.

यहां देखें वीडियो:

इस वीडियो को लगभग 38 लाख से भी ज्यादा लोगों ने पसंद किया है, इसके साथ ही लोगों ने जमकर कमेंट भी किए हैं. वीडियो को पोस्ट करते हुए इसके कैप्शन में लिखा है, 'मेरे दोस्त पीएम फुमियो किशिदा इंडियन स्नैक गोलगप्पों का मजा लेते हुए.'

बता दें कि इसके अलावा फेमियो ने आम पना और लस्सी का भी लुफ्त उठाया. यह कोई पहली बार नही हैं कि किसी दूसरे देश की बड़ी हस्ती ने भारतीय खाने का स्वाद चखा हो इसके पहले भी कई विदेशी बड़ी हस्तियों ने देसी खाने की तारीफ की है और उसको मजे से खाया भी है. कुछ समय पहले भी बिजनेस टॉइकून बिल गेट्स ने भी ईटन बर्नथ के साथ मिलकर रोटी बनाई थी और देसी घी के साथ खाया था. पूरी स्टोरी जानने के लिए यहां क्लिक करें.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/WqY1vGf

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw