google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: VIDEO: 'गुम है किसी के प्यार में' के सेट पर लगी भीषण आग, देखते ही देखते हुआ ऐसा हाल

best

Friday, March 10, 2023

VIDEO: 'गुम है किसी के प्यार में' के सेट पर लगी भीषण आग, देखते ही देखते हुआ ऐसा हाल

शुक्रवार को मुंबई फिल्म सिटी में दिल दहला देने वाली घटना हुई है. यहां टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' के सेट पर भीषण आग लग गई है. आग की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. 'गुम है किसी के प्यार में' की शूटिंग प्रोडक्शन हाउस कॉकक्रो एंटरटेनमेंट शैका फिल्म्स में हो रही थी. अच्छी बात यह रही है कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में न कोई जख्मी हुआ है औन न ही किसी के जान जाने की खबर हैं. हालांकि 'गुम है किसी के प्यार में' के सेट को काफी नुकसान पहुंचा है. 

सेट पर मौजूद सभी क्रू मेंबर्स और कलाकारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और जल्द ही इस घटना के कारणों का पता लगाने के लिए एक जांच की जानी है.  इस घटना के बाद कॉकक्रो एंटरटेनमेंट शैका फिल्म्स की ओर से एक आधिकारिक बयान भी जारी किया गया है. जिसमें घटना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है. यह पूरी घटना दोपहर के वक्त हुई थी. 

कॉकक्रो एंटरटेनमेंट शैका फिल्म्स के एक प्रवक्ता ने कहा, 'आज दोपहर 'गुम हैं किसी के प्यार में' के सेट पर आग लग गई. हमारे सभी कर्मचारी, कलाकार, ठेकेदार और साइट पर मौजूद अन्य साथी सुरक्षित हैं. हम घटना के कारण और नुकसान का पता लगाने पर काम कर रहे हैं और जबकि हमारी तत्काल प्राथमिकता सेट पर मौजूद सभी लोगों का स्वास्थ्य और सुरक्षा है, हम यह सुनिश्चित करने की दिशा में भी काम करेंगे कि हम अपने दर्शकों को मनोरंजन में लगातार प्रदान करें.'



from NDTV India - Latest https://ift.tt/oG43fBg

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw