google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: गर्भ से निकलते ही मां से लिपट गया बच्चा, VIDEO देख सोशल मीडिया यूजर्स हुए इमोशनल

best

Monday, March 27, 2023

गर्भ से निकलते ही मां से लिपट गया बच्चा, VIDEO देख सोशल मीडिया यूजर्स हुए इमोशनल

Mother Son Viral Video: मां बनने की खुशी दुनिया की सबसे बड़ी खुशी होती है और मां-बच्चे का ये रिश्ता सभी रिश्तों से ज्यादा करीबी होता है. यूं तो मां बनने का अहसास बेहद खास होता है. एक मां ही है, जो अपनी अंदर एक नई जिंदगी को पालकर उसे इस दुनिया में लाती है. मां बनने की खुशी शायद दुनिया की हर खुशी से काफी खास है, जैसा कि हाल ही में वायरल इस वीडियो को देखकर समझा जा सकता है. वीडियो में मां और बच्चे के मिलन का ये खूबसूरत पल देखकर आप भी अपना दिल हार बैठेंगे.

यहां देखें वीडियो

बच्चे के जन्म के बाद उसकी एक झलक पाते ही मां के सुकून और खुशी का ठिकाना नहीं रहता. इस खुशी को शब्दों में बयां कर पाना भी बेहद मुश्किल है, जैसा कि वीडियो में देखने को मिल रहा है. अपने कलेजे के टुकेड़े को अपने सीने से लगाकर हर मां की खुशी को जाहिर कर पाना आसान नहीं है. वीडियो में देखा जा सकता है कि, जैसे ही डॉक्टर्स बच्चे को मां के पास ले जाते हैं, वैसे ही बच्चा अपनी मां के चेहरे से चिपक जाता है. इस दौरान अपनी नन्हीं सी जान को पहली झलक देखते ही मां की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़ते हैं.

महज 22 सेकंड का दिल छू लेने वाला यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर @TheFigen_ नाम की आईडी से शेयर किया गया है, जिसे खूब देखा और पसंद किया जा रहा है. वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, 'न्यूबॉर्न बेबी अपनी मां को छोड़ना नहीं चाहता.' इस वीडियो को अब तक 678.4K व्यूज मिल चुके हैं, जबकि 18 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है. इस वीडियो को यूजर्स बार-बार लूप में देख रहे हैं और वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देते हुए अपना प्यार लुटा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'इससे ज्यादा खूबसूरत अहसास जिंदगी में और कुछ हो ही नहीं सकता.' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ये शानदार और दिल को छू लेने वाला वीडियो है.'



from NDTV India - Latest https://ift.tt/09YwyHh

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw