google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: Watch : राम चरण और चिरंजीवी ने अमित शाह से 'नाटू-नाटू' के ऑस्कर जीतने के बाद की मुलाकात 

best

Friday, March 17, 2023

Watch : राम चरण और चिरंजीवी ने अमित शाह से 'नाटू-नाटू' के ऑस्कर जीतने के बाद की मुलाकात 

ऑस्कर में शानदार जीत के बाद टीम 'RRR' भारत लौट आई है और जीत का जश्न मना रही है. शुक्रवार को फिल्म के प्रमुख कलाकारों में से एक राम चरण (Ram Charan) और उनके पिता चिरंजीवी (Chiranjeevi) ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) से मुलाकात की. राम चरण ने गृह मंत्री को फूलों का गुलदस्ता और परंपरागत रेशमी शॉल
भेंट किया. वहीं अमित शाह ने राम चरण को बधाई दी और उन्हें लाल रेशमी शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. खबरों की मानें तो राम चरण जल्द ही दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करने वाले हैं. 

राम चरण आज दिल्ली पहुंचे, जहां पर प्रशंसकों ने उनका एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया.  

प्रशंसकों की भीड़ ने उनके नाम और फोटो वाले बैनर और पोस्टर के साथ देश वापस लौटने पर उनका स्वागत किया. लॉस एंजिल्स में 95 वें अकादमी पुरस्कार में फिल्म आरआरआर के नाटू नाटू गीत ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का पुरस्कार अपने नाम किया है. 

राम चरण ने एयरपोर्ट से मुस्कुराते हुए निकले और हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन किया. उनके साथ उनकी पत्नी उपासना भी नजर आईं.

इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बाहर मौजूद पत्रकारों से बातचीत करते हुए राम चरण ने कहा, "मैं खुश हूं. आप सभी का धन्यवाद. हमें एमएम कीरावनी, एसएस राजामौली और चंद्रबोस पर गर्व है. उनकी कड़ी मेहनत के कारण हम रेड कार्पेट पर गए. और भारत के लिए ऑस्कर लाए."

राम चरण ने ‘नाटू नाटू‘ को भारत के लोगों का गीत बताया. 

उन्होंने कहा, 'मैं RRR देखने और ‘नाटू नाटू‘ गाने को सुपरहिट बनाने के लिए भारत के उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम के हिस्सों के सभी प्रशंसकों और लोगों को धन्यवाद देता हूं. नाटू नाटू हमारा गाना नहीं था, यह भारत के लोगों का गाना था. इसने हमें ऑस्कर के लिए एक अवसर दिया.' 

इससे पहले शुक्रवार को ही आरआरआर के निर्देशक एसएस राजामौली और नाटू नाटूू के संगीतकार एमएम कीरावनी ऑस्कर समारोह में भाग लेने के बाद हैदराबाद लौट आए. 

ये भी पढ़ें :

* ऑस्कर में Naatu Naatu की परफॉर्मेंस को लेकर क्यों हुई कंट्रोवर्सी, जानिए किस बात से नाराज हुए लोग
* ऑस्कर जीतने के बाद RRR की कमाई में फिर आया उछाल, बॉक्स ऑफिस पर बटोरे 80 करोड़
* ऑस्कर के दौरान इंटरनेशनल एजेंसी से हुई बड़ी चूक, दीपिका पादुकोण को बताया ब्राजीलियन मॉडल, फैंस अब यूं निकाल रहे हैं गुस्सा



from NDTV India - Latest https://ift.tt/mlNud6a

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw