google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: हरियाणा सरकार ने 13 IAS अधिकारियों का किया तबादला

best

Sunday, April 16, 2023

हरियाणा सरकार ने 13 IAS अधिकारियों का किया तबादला

हरियाणा सरकार ने रविवार को तत्काल प्रभाव से 13 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया. एक आधिकारिक आदेश के अनुसार, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राजेश खुल्लर को वित्तीय आयुक्त, राजस्व और आपदा प्रबंधन और चकबंदी विभाग में पदस्थापित किया गया है. उन्हें अतिरिक्त मुख्य सचिव, स्कूली शिक्षा, सूचना एवं जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग का प्रभार भी दिया गया है.

आदेश के अनुसार, सुधीर राजपाल को अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस), कृषि और किसान कल्याण और नागरिक उड्डयन विभाग में पदस्थापित किया गया है, जबकि सुमिता मिश्रा को एसीएस, चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान और महिला एवं बाल विभाग में पदस्थापित किया गया है.

आदेश के अनुसार, अंकुर गुप्ता को एसीएस, पशुपालन और डेयरी और मत्स्य पालन विभाग में पदस्थापित किया गया है, जबकि अनुराग रस्तोगी को एसीएस, वित्त और योजना और लोक निर्माण (भवन और सड़कें) और वास्तुकला विभाग का प्रभार दिया गया है.

आदेश के अनुसार, आनंद मोहन शरण को एसीएस, उच्च शिक्षा विभाग, जबकि राजा शेखर वुंडरू को एसीएस, सभी के लिये आवास विभाग और विदेशी सहयोग विभाग में पदस्थापित किया गया है. वर्तमान में एसीएस, अभिलेखागार विभाग का प्रभार संभाल रहे अशोक खेमका को उनके वर्तमान कर्तव्यों के अलावा मुद्रण और स्टेशनरी विभाग का प्रभार दिया गया है.

ए. के. सिंह को एसीएस, सार्वजनिक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग और सलाहकार, हरियाणा सरस्वती हेरिटेज बोर्ड और ऊर्जा विभाग में पदस्थापित किया गया है. आईएएस अधिकारियों के अलावा, परिवहन विभाग के प्रधान सचिव का प्रभार संभाल रहे आईपीएस अधिकारी नवदीप सिंह विर्क को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा खेल विभाग में प्रधान सचिव की भी जिम्मेदारी दी गई है.

आदेश में कहा गया है कि आईआरएस अधिकारी डी. एस. कल्याण को आबकारी एवं कराधान विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है.

ये भी पढ़ें-



from NDTV India - Latest https://ift.tt/JDQRTIA

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw