google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: अतीक अहमद की हत्या के बाद उत्तर प्रदेश में धारा 144 लागू, 17 पुलिसकर्मी सस्पेंड; 10 बातें

best

Saturday, April 15, 2023

अतीक अहमद की हत्या के बाद उत्तर प्रदेश में धारा 144 लागू, 17 पुलिसकर्मी सस्पेंड; 10 बातें

  1. उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में धारा 144 लागू कर दी गई है. प्रयागराज में तनाव को देखते हुए प्रशासन ने इंटरनेट बंद कर दिया है. कुछ जगहों पर पथराव की भी खबर है. 
  2. अतीक अहमद की सुरक्षा में तैनात 17 पुलिसकर्मियों को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है. 
  3.  सीएम योगी ने घटना के बाद तुरंत उच्‍चस्‍तरीय बैठक बुलाई और पूरे मामले की उच्‍चस्‍तरीय जांच के आदेश दिए हैं. मुख्‍यमंत्री ने तीन सदस्‍यीय जांच आयोग के गठन के निर्देश भी दिए हैं. इस मामले में तीन हमलावरों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. 
  4. पुलिस ने सभी तीन हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है. मिल रही जानकारी के अनुसार इस हत्याकांड में कथित तौर पर सन्नी, लवलेश तिवारी और अरुण मौर्या शामिल थे. 
  5. मारे गए गैंगस्टर के वकील विजय मिश्रा ने NDTV को बताया कि पत्रकारों की भीड़ में से किसी ने अतीक अहमद और उनके भाई पर बेहद करीब से फायरिंग की. मिश्रा ने कहा कि जब उन्हें गोली मारी गई तो वह उनके साथ खड़े थे.
  6.  जिस समय अतीक अहमद और अशरफ को गोली मारी गई उस दौरान वो मीडियाकर्मियों से बात कर रहा था.
  7. घटना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट किया है कि उप्र में अपराध की पराकाष्ठा हो गयी है और अपराधियों के हौसले बुलंद है. जब पुलिस के सुरक्षा घेरे के बीच सरेआम गोलीबारी करके किसीकी हत्या की जा सकती है तो आम जनता की सुरक्षा का क्या. इससे जनता के बीच भय का वातावरण बन रहा है, ऐसा लगता है  कुछ लोग जानबूझकर ऐसा वातावरण बना रहे हैं.
  8. सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) करेली श्‍वेताभ पांडेय ने बताया कि अतीक और अशरफ को रूटीन जांच के लिए अस्पताल लाया गया था, तभी यह घटना हुई. उन्होंने यह भी बताया कि तीनों आरोपियों को पकड़ लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। हालांकि उन्होंने अन्य कोई ब्यौरा नहीं दिया. 
  9. पुलिस के अनुसार घटनास्थल पर तीन पिस्तौल, एक मोटर साइकिल, एक वीडियो कैमरा और एक न्‍यूज चैनल का लोगो पड़ा मिला है. अंदेशा है कि तीनों हमलावर मीडियाकर्मी बनकर आये और घटना को अंजाम दिया. उन्होंने अपने गले में पहचान पत्र भी लटका रखे थे.
  10. अतीक अहमद के बेटे असद अहमद और शूटर गुलाम के शव को आज ही सुपुर्द-ए-खाक किया गया था. हालांकि अतीक अहमद इसमें शामिल नहीं हो सका था.  

 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/rSpyEBH

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw