google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: "जिस प्रोजेक्ट को 50 साल पहले किया गया लॉन्च, पीएम ले रहे हैं उसका क्रेडिट ...": कांग्रेस

best

Sunday, April 9, 2023

"जिस प्रोजेक्ट को 50 साल पहले किया गया लॉन्च, पीएम ले रहे हैं उसका क्रेडिट ...": कांग्रेस

पीएम मोदी कर्नाटक दौरे के दौरान रविवार को बांदीपुर टाइगर रिजर्व गए. इस दौरान उन्होंने इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस को लॉन्च किया. इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि सरकार के प्रयासों का ही नतीजा है कि आज देश में दुनिया के अन्य देशों के तुलना में सबसे ज्यादा बाघ हैं. पीएम मोदी के इस बयान को लेकर कर्नाटक कांग्रेस ने प्रतिक्रिया दी है. कर्नाटक कांग्रेस ने ट्वीट करके कहा कि टाइगर रिजर्व की स्थापना 50 साल पहले हुई है, जिसका क्रेडिट पीएम अब ले रहे हैं. 

कर्नाटक कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा कि ये सच है कि पीएम ने सफारी पर आकर पब्लिसिटी बटोरी. लेकिन इन बाघों के संरक्षण को लेकर चलाए गए प्रोजेक्ट में बीजेपी की सरकार का कितना योगदान है? इसके लिए कितना बजट दिया गया था? फिर ये भ्रम की स्थित में क्यों हैं. ये कहना कि ये हमने किया है. कर्नाटक बीजेपी को यह झूठ बोलने की जरूरत नहीं है. उन्होंने इस प्रोजेक्ट के लिए सच में जो किया है उसकी बात क्यों नहीं करते हैं? एक अन्य ट्वीट में कर्नाटक कांग्रेस ने दावा किया कि 1973 में कांग्रेस की सरकार के समय ही बांदीपुर टाइगर रिजर्व प्रोजेक्ट को शुरू किया गया था. 

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में बाघों की मौजूदा आबादी के आंकड़े रविवार को जारी किए. उन्होंने बताया कि भारत में वर्ष 2022 तक बाघों की आबादी 3,167 दर्ज की गई है. उन्होंने मैसुरु में ‘इंटरनेशनल बिग कैट्स अलायंस' की शुरुआत की. इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों संबोधित करते हुए कहा कि भारत ने न सिर्फ बाघों को बचाया है, बल्कि उनकी आबादी बढ़ने के लिए अनुकूल पारिस्थितिकी भी कायम की है. 

उन्होंने कहा कि ‘प्रोजेक्ट टाइगर' की सफलता न सिर्फ भारत, बल्कि पूरी दुनिया के लिए गर्व का विषय है. हम पारिस्थितिकी और अर्थव्यवस्था के बीच संघर्ष में विश्वास नहीं करते; हम उनके सह-अस्तित्व को महत्व देते हैं. भारत एक ऐसा देश है, जहां प्रकृति की रक्षा करना संस्कृति का हिस्सा है.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/vB9ZaUQ

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw