google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: दिल्ली में कोरोना के हजार से ज्यादा नए मामले आए, संक्रमण से हुई 6 की मौत

best

Tuesday, April 25, 2023

दिल्ली में कोरोना के हजार से ज्यादा नए मामले आए, संक्रमण से हुई 6 की मौत

दिल्ली में बीते चौबीस घंटे में कोरोना के 1095 नए मामले सामने आए हैं. जबकि इस दौरान 6 मरीजों की मौत भी हुई है. राजधानी में मंगलवार को संक्रमण की दर 22.74 फीसदी दर्ज की गई है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए आंकड़ों से इस बात पुष्टि हुई है. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दिल्ली में कोविड के नये मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 20,35,156 हो गई और छह मरीजों की मौत हो जाने के बाद महामारी से जान गंवाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 26,606 हो गई है.

वहीं, दिल्ली में कोविड-19 के मरीजों के लिए अस्पतालों में उपलब्ध कुल 7,975 बिस्तरों में से फिलहाल 318 पर मरीज भर्ती हैं. इससे पहले, दिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 689 मामले सामने आये थे और तीन लोगों की मौत हो गई थी. जबकि संक्रमण दर 29.42 प्रतिशत रही थी.

बता दें कि दिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 689 नये मामले सामने आये और तीन लोगों की संक्रमण के कारण मौत हुई थी. हेल्थ बुलेटिन के अनुसार 1 मरीज़ की मौत का प्राइमरी कारण कोरोना नहीं है, जबकि 1 मरीज़ की मौत की डीटेल का अभी इंतजार किया जा रहा है. रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में पिछले 14 दिनों की तुलना में सबसे कम मामले सामने आए थे. हालांकि संक्रमण दर में गिरावट देखने को नहीं मिली है. राजधानी में संक्रमण दर अभी  29.42 फीसदी के खतरनाक स्तर पर बना हुआ है. 

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, दिल्ली में कोविड के नये मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 20,34,061 हो गई थी. और तीन मरीजों की मौत हो जाने के बाद महामारी से जान गंवाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 26,600 हो गई है. वहीं, दिल्ली में कोविड-19 के मरीजों के लिए अस्पतालों में उपलब्ध कुल 7,974 बिस्तरों में से फिलहाल 371 पर मरीज भर्ती हैं.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/lasHRm3

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw