google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: अतीक अहमद ने बेटे का शव देखने के लिए अर्जी दायर की

best

Friday, April 14, 2023

अतीक अहमद ने बेटे का शव देखने के लिए अर्जी दायर की

माफिया अतीक अहमद ने पुलिस मुठभेड़ में मारे गए अपने बेटे असद का शव देखने और जनाजे में शामिल होने के लिए शुक्रवार को रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष अर्जी दायर की है. अतीक अहमद के वकील मनीष खन्ना ने बताया कि चूंकि शुक्रवार को जिला अदालत में आंबेडकर जयंती पर अवकाश था, इसलिए अतीक की ओर से रिमांड मजिस्ट्रेट के पास अर्जी देकर बेटे के जनाजे में शामिल होने की अनुमति दिए जाने का अनुरोध किया गया है. खन्ना ने बताया कि शनिवार को यह अर्जी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) की अदालत में दायर की जाएगी.

असद का शव लेने पहुंचे परिजन

इस बीच, मुठभेड़ में मारे गए असद और गुलाम के शव लेने उनके परिजन शुक्रवार की शाम झांसी पहुंचे. असद का शव लेने उसका फूफा उस्मान पहुंचा है, जबकि गुलाम का शव लेने उसका साला नूर आलम पहुंचा. शुक्रवार की शाम अतीक के मोहल्ले कसारी मसारी में भारी संख्या में लोग जमा थे और असद का शव लाए जाने की चर्चा रही. असद का शव दफनाने के लिए कसारी मसारी कब्रिस्तान में शाम तक कब्र तैयार कर ली गई थी.

हालांकि देर शाम तक परिजनों को शव सुपुर्द नहीं किए जाने से अब अंतिम संस्कार शनिवार को किए जाने की संभावना है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि असद के अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा ताकि कोई अप्रिय घटना ना घटे. बता दें कि गुरुवार को झांसी में विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के साथ मुठभेड़ में अतीक अहमद के बेटे असद और उमेश पाल हत्याकांड में नामजद अन्य आरोपी गुलाम की मौत हो गई थी. यह घटना उस समय हुई जब अतीक और उसके भाई अशरफ की प्रयागराज की सीजेएम अदालत में पेशी हो रही थी.

असद के एनकाउंटर पर BJP-SP आमने सामने, अखिलेश ने कहा - कार्रवाई की जांच हो



from NDTV India - Latest https://ift.tt/CHWuh3D

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw