google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती पर 'भारत गौरव' ट्रेन को दिल्ली से किया गया रवाना

best

Friday, April 14, 2023

बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती पर 'भारत गौरव' ट्रेन को दिल्ली से किया गया रवाना

समाज सुधारक बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर से जुड़े शहरों तक यात्रियों को ले जाने वाली एक विशेष पर्यटक ट्रेन को शुक्रवार को उनकी 132वीं जयंती के अवसर पर दिल्ली से रवाना किया गया. केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री वीरेन्द्र कुमार ने ‘भारत गौरव' ट्रेन को हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर आंबेडकर सर्किट के लिए रवाना किया.

विशेष ट्रेन यात्रियों को सात रात और आठ दिन की यात्रा पर ले जाएगी और इसमें महाराष्ट्र और बिहार के प्रमुख स्थल शामिल होंगे. रेड्डी ने कहा कि ‘भारत गौरव' ट्रेन का उद्देश्य सभी यात्रियों को भारत रत्न बाबा साहेब आंबेडकर के जीवन की झलक दिखाना है.

पर्यटन मंत्री ने कहा कि ट्रेन का उद्देश्य घरेलू पर्यटन और ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत' की भावना को बढ़ावा देना भी है. उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ‘‘सरकार ने न केवल भारत में बल्कि लंदन में भी बाबासाहेब आंबेडकर से संबंधित स्थलों को विकसित किया है.''

उन्होंने कहा कि सरकार ने आज की दुनिया में बाबासाहेब आंबेडकर के आदर्शों को बढ़ावा देने के लिए अनेक कदम उठाए हैं. मंत्री ने बाद में समारोह की तस्वीरें भी ट्वीट कीं. इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि ‘‘देखो अपना देश'' के तहत ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत' को बढ़ावा देने के लिए भारत गौरव ट्रेन एक प्रभावी कदम है.

उन्होंने कहा कि बाबासाहेब ने अपने जीवन में बहुत चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना किया और जाति के आधार पर भेदभाव को दूर करने की उनकी जीवन यात्रा बहुत प्रेरणादायक है. पर्यटन मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारत गौरव पर्यटक ट्रेन की शुरूआत घरेलू पर्यटन में विशेष रुचि वाले सर्किट को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार की पहल ‘‘देखो अपना देश'' के अनुरूप है.

बयान के अनुसार पर्यटन मंत्रालय के सहयोग से ‘‘आईआरसीटीसी'' शुक्रवार से हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से आठ दिन के विशेष दौरे पर आंबेडकर सर्किट पर अपनी पहली यात्रा शुरू कर रही है. बयान में कहा गया है कि इस यात्रा में बाबा साहेब आंबेडकर के जीवन से जुड़े प्रमुख स्थानों जैसे नयी दिल्ली, महू, नागपुर और पवित्र बौद्ध स्थल जैसे सांची, सारनाथ, गया, राजगीर और नालंदा भी शामिल होंगे.

ये भी पढ़ें:-

शराब नीति केस : मनीष सिसोदिया की जमानत अर्जी पर HC ने CBI को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

"सिसोदिया की षड्यंत्र रचने में अहम भूमिका रही": ईडी ने AAP नेता की जमानत याचिका पर सुनवाई में किया दावा



from NDTV India - Latest https://ift.tt/JHaiylR

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw