google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: उम्मीद हैं कि चीनी प्रशासन भारतीय पत्रकारों की मौजूदगी को सुगम बनाये रखेगा: विदेश मंत्रालय

best

Thursday, April 6, 2023

उम्मीद हैं कि चीनी प्रशासन भारतीय पत्रकारों की मौजूदगी को सुगम बनाये रखेगा: विदेश मंत्रालय

भारत ने बृहस्पतिवार को उम्मीद जतायी कि चीनी प्रशासन अपने देश में भारतीय पत्रकारों की मौजूदगी को सुगम बनाना जारी रखेगा. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब चीन ने कुछ ही दिन पहले भारत के दो पत्रकारों के वीजा पर रोक लगाने का निर्णय किया है.

बागची ने इस बारे में एक सवाल के जवाब में कहा कि भारत में चीन के ऐसे कई पत्रकार हैं जिन्हें पत्रकारिता संबंधी कार्य करने के लिए भारतीय वीजा दिया गया है. उन्होंने कहा, ‘‘इस नजरिये से हमें उनके (चीनी पत्रकारों के) रिपोर्टिंग करने में कोई कठिनाई नहीं दिखाई देती है."

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि जहां तक भारतीय पत्रकारों के चीन में काम करने का विषय है, ‘‘हम उम्मीद करते हैं कि चीनी प्रशासन अपने देश में भारतीय पत्रकारों की मौजूदगी और वहां से रिपोर्टिंग करना सुगम बनाना जारी रखेगा.'' उन्होंने कहा, ‘‘ हम इस संबंध में चीनी प्रशासन के सम्पर्क में हैं.''

बहरहाल, चीन ने अपने पत्रकारों की सुविधा को लेकर भारत से सहूलियत मांगी है. हालांकि, उसने दो भारतीय संवाददाताओं के वीजा पर रोक लगाने के हाल के कदम का बचाव किया है. चीन के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार के सूचित किया कि समाचार पत्र‘‘द हिन्दू'' के चीन स्थित संवाददाता अनंत कृष्णन और बीजिंग स्थित प्रसार भारती संवाददाता अंशुमन मिश्रा के वीजा पर रोक लगायी जाती है जो अभी छुट्टी पर भारत में हैं और अगले आदेश तक लौट नहीं सकते.

चीन द्वारा दो भारतीय पत्रकारों के वीजा को निलंबित करनेके बारे में पूछे जाने पर चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने कहा कि काफ समय से चीनी पत्रकारों के साथ भारत में भेदभावपूर्ण व्यवहार किया जाता है. चीनी प्रवक्ता ने दावा किया, ‘‘2017 में भारत ने चीनी पत्रकारों की वीजा अवधि को तीन माह से घटाकर एक माह कर दिया. भारत ने चीनी पत्रकारों को भारत में जाने की अनुमति मांगने वाले आवेदनों को नकार दिया.''

यह भी पढ़ें -

गांधी परिवार का कोई 1990 से आज तक नहीं बना PM या मंत्री : PM मोदी पर खरगे का पलटवार

भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए हनुमान जी की तरह दृढ़प्रतिज्ञ है BJP : स्थापना दिवस पर बोले PM मोदी



from NDTV India - Latest https://ift.tt/8g9kuL4

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw