google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: सिक्किम : पुराने बसे लोगों को कर छूट के विरोध में रैली से पहले वरिष्ठ कार्यकर्ता पर हमला

best

Saturday, April 8, 2023

सिक्किम : पुराने बसे लोगों को कर छूट के विरोध में रैली से पहले वरिष्ठ कार्यकर्ता पर हमला

सिक्किम के सिंगतम में आज हिंसा हुई. सिक्किम में पुराने बसे लोगों को आयकर में छूट के खिलाफ एक विरोध रैली के दौरान एक वरिष्ठ कार्यकर्ता की पिटाई कर दी गई. इसके बाद अधिकारियों ने सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी. सिक्किम में ज्वाइंट एक्शन काउंसिल (JAC) के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. इस संगठन के महासचिव केशव सपकोटा पर JAC द्वारा आज बुलाई गई रैली से पहले कथित बदमाशों ने हमला किया. इस मामले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

विपक्षी राजनीतिक दलों ने अपने विरोधियों के खिलाफ "हिंसा करने" और सीमावर्ती राज्य में राजनीतिक हालात "खराब" करने का आरोप लगाते हुए सत्तारूढ़ सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) की आलोचना की है.

सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (SDF), हमरो सिक्किम पार्टी (HSP) और एसकेएम सरकार की सहयोगी बीजेपी ने जेएसी पदाधिकारी पर हमले की निंदा की है.

जेएसी सिक्किम के पुराने निवासियों को आयकर छूट के लिए रास्ता बनाने का विरोध कर रहा है. 13 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के साथ लोकसभा में हाल ही में पारित वित्त विधेयक से सिक्किम में पुराने बसे लोगों के आईटी छूट के दायरे का विस्तार हुआ है.

आज विरोध रैली से पहले महासचिव सपकोटा पर बदमाशों ने हमला किया. बाद में उन्हें निकटतम सिंगतम जिला अस्पताल ले जाया गया. हमले से उनकी नाक और सिर में चोटें लगी हैं. बाद में उन्हें गंगटोक के सेंट्रल रेफरल अस्पताल भेज दिया गया.

जेएसी पर हमले के बाद से, सिंगतम शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है और विरोध प्रदर्शन बंद कर दिया गया है.

जेएसी पिछले कुछ महीनों से विरोध प्रदर्शन कर रहा था. हाल के वित्त विधेयक के बाद उसने सिक्किम के लोगों को एकजुट करने के लिए विरोध रैली का आह्वान किया था. सरकार से सिक्किमी शब्द को अनुच्छेद 371F के तहत पुराने कानूनों के अनुसार परिभाषित करने की मांग की जा रही है.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/0voKEM4

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw