google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: उद्धव ठाकरे के बारे में विवादित बयान देने के मामले में नारायण राणे को किया गया बरी 

best

Saturday, April 1, 2023

उद्धव ठाकरे के बारे में विवादित बयान देने के मामले में नारायण राणे को किया गया बरी 

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले की एक मजिस्ट्रेट अदालत ने केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता नारायण राणे को राज्य के तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ विवादित टिप्पणी के मामले में शनिवार को आरोपमुक्त कर दिया.
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (रायगढ़-अलीबाग) एस. डब्ल्यू. उगाले ने राणे को बरी किया. विस्तृत आदेश अभी उपलब्ध नहीं हो सका है.

राणे के खिलाफ रायगढ़ जिले के महाड में 2021 में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी. उन्हें उनकी टिप्पणी के लिए रत्नागिरी जिले से गिरफ्तार किया गया था.

राणे ने कहा था, “यह शर्मनाक है कि मुख्यमंत्री (उद्धव ठाकरे) को स्वतंत्रता प्राप्ति के वर्ष के बारे में नहीं पता है. वह अपने भाषण के दौरान यह पूछने के लिए पीछे मुड़ गए कि आजादी को कितने वर्ष हो गए हैं. अगर मैं वहां होता, तो (उन्हें) जोरदार तमाचा मार देता.”

उन्होंने दावा किया था कि ठाकरे 15 अगस्त पर राज्य की जनता के नाम अपने भाषण में यह भूल गए थे कि स्वतंत्रता प्राप्ति को कितने वर्ष हो गए. इस टिप्पणी के लिए राणे के खिलाफ महाराष्ट्र में चार प्राथमिकियां दर्ज की गई थीं.

ये भी पढ़ें:-
बिहारशरीफ में फिर बिगड़े हालात, दो गुटों के बीच फायरिंग और झड़प की खबर, कई घायल
पाकिस्तान में महंगाई चरम पर, बीते 10 दिनों में खाना लूटने के लिए हुई भगदड़ में 20 की मौत
"पहले की सरकारें तुष्टिकरण ही करती थीं लेकिन हम...", पीएम मोदी ने MP को दी वंदे भारत ट्रेन की सौगात



from NDTV India - Latest https://ift.tt/vjqRYTb

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw