google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: Delhi: युवक की हत्या कर प्लास्टिक के बोरे में डालकर शव को फेंका, संदिग्ध आरोपी फरार

best

Monday, April 3, 2023

Delhi: युवक की हत्या कर प्लास्टिक के बोरे में डालकर शव को फेंका, संदिग्ध आरोपी फरार

राजधानी दिल्ली के नबी करीम इलाके में सोमवार सुबह प्लास्टिक के बोरे में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई. खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए. मृतक करीब 35 साल के युवक की पहचान नहीं हो सकी है. उसके सिर पर किसी भारी चीज से चोट के निशान थे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरएमएल अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया है. शुरुआती जांच के बाद गली में ही रहने वाले एक शख्स पर युवक की हत्या करने का शक जताया जा रहा है. वारदात के बाद से आरोपी अपना घर बंद कर फरार है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है.

पुलिस के मुताबिक सोमवार सुबह करीब 7.27 बजे नबी करीम थाने की पुलिस को सूचना मिली कि राजधानी मेडिकोज के पास प्लास्टिक के एक बोरे में युवक का शव पड़ा है. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत वहां पहुंच गई. क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम को बुला लिया गया. मौके से साक्ष्य जुटाने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजा है. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि उसके सिर पर किसी भारी वस्तु से वारकर हत्या की गई है.

छानबीन के बाद पुलिस को घटना स्थल के पास गली नंबर-10, मुल्तानी ढांडा में जमीन पर खून पड़ा मिला. उसके आधार पर पुलिस ने सीसीटीवी की जांच की. घटना स्थल से चंद मीटर दूर एक मकान में संदिग्ध युवक का पुलिस को पता चला उसके घर पर छापेमारी करने पर वह घर से गायब मिला. पुलिस ने हत्या और सबूत मिटाने का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें-



from NDTV India - Latest https://ift.tt/jZGmdeV

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw