google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: तेलंगाना में NEET परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा ने आत्महत्या की

best

Tuesday, April 4, 2023

तेलंगाना में NEET परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा ने आत्महत्या की

तेलंगाना में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) की तैयारी कर रही 18 वर्षीय एक छात्रा ने अपने छात्रावास के सहपाठियों द्वारा प्रताड़ित किए जाने के बाद एक कोचिंग संस्थान की इमारत से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि मृतका तेलंगाना के कोथागुडेम की रहने वाली थी. वो पिछले छह महीने से हयातनगर में एक कोचिंग संस्थान में नीट परीक्षा की तैयारी कर रही थी. सोमवार की रात छात्रा, संस्थान की छत से कूद गई जिससे उसकी मौत हो गई.

पुलिस ने बताया कि उसके पिता ने पुलिस में दर्ज की गई शिकायत में आरोप लगाया है कि उसकी बेटी के कमरे में रहने वाली छात्राएं जाति सूचक टिप्पणी करके उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करती थी. पुलिस ने बताया कि एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया गया है.

पिता ने बताया कि उसने अपनी बेटी को अपने गांव आने के लिए कहा था और वह मान भी गई थी. लेकिन, उन्हें सोमवार को संस्थान से फोन आया कि उनकी बेटी ने संस्थान की इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली है. पिता ने पुलिस से छात्रों और प्रबंधन के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया. जिसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया. फिलहाल आगे की जांच जारी है.

ये भी पढ़ें-

 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/hStKUjA

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw