google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: UP: मोहम्मद मुस्लिम ने अतीक के बेटों के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी

best

Thursday, April 27, 2023

UP: मोहम्मद मुस्लिम ने अतीक के बेटों के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी

प्रयागराज शहर के चकिया निवासी बिल्डर मोहम्मद मुस्लिम ने माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद और उमर समेत छह लोगों के खिलाफ थाना खुल्दाबाद में रंगदारी मांगने और जान से मारने के इरादे से हमले का मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने इसकी जानकारी दी.

पुलिस ने बताया कि धूमनगंज थाने में बुधवार को अली अहमद, उमर, आसाद कालिया, ऐस्तेशाम करीम, अजय और मोहम्मद नसरत के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 386, 307, 147, 364, 504 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया.

प्राथमिकी में कहा गया है, चकिया निवासी मोहम्मद मुस्लिम ने वर्ष 2006 में जमीन की प्लॉटिंग और निर्माण का कार्य प्रारंभ किया, तभी से माफिया अतीक अहमद, उसका भाई अशरफ और इनके गुर्गे आए दिन जमीन पर कब्जा करके बेचने और रंगदारी मांगने का कार्य करते थे.

इसमें कहा गया है कि अतीक के डर से मोहम्मद मुस्लिम प्रयागराज छोड़कर लखनऊ चला गया, लेकिन अतीक के गुर्गे लगातार धमकी देकर रंगदारी वसूलते रहे. इसके अनुसार, मोहम्मद मुस्लिम की एक जमीन देवघाट गांव में है जिसकी कीमत लगभग 15 करोड़ रुपये है, इस जमीन को जबरदस्ती अतीक के बेटे अली और उमर के नाम लिखने के लिए असाद कालिया कई बार लखनऊ आकर धमकी दी.

प्राथमिकी में आरोप लगाया गया कि मोहम्मद मुस्लिम किसी काम से इलाहाबाद आया था, तभी चकिया तिराहे पर आसाद कालिया, उमर, अली, अतीक का गनर ऐहतेशाम करीम, अजय और मोहम्मद नसरत ने पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगते हुए उसे घेर लिया और जबरदस्ती गाड़ी में बैठाकर अतीक के कार्यालय में ले गए और कमरे में बंद करके मारा पीटा और जान से मारने का प्रयास किया.

इसमें मोहम्मद मुस्लिम द्वारा आरोपियों को एक करोड़ बीस लाख रुपये रंगदारी दिए जाने का भी उल्लेख किया गया है और साक्ष्य के तौर पर बातचीत की रिकार्डिंग और व्हाट्सऐप संदेश प्रस्तुत करने की बात कही गई है.

उल्लेखनीय है कि गत 15 अप्रैल को चिकित्सा जांच के लिए काल्विन अस्पताल ले जाते समय अतीक और अशरफ की पुलिस हिरासत में गोली मारकर हत्या कर दी गई. ये दोनों उमेश पाल हत्याकांड में नामजद थे. वहीं, अतीक के एक बेटे असद की झांसी में पुलिस मुठभेड़ में मृत्यु हो गई. अतीक का एक बेटा उमर लखनऊ जेल में, जबकि दूसरा बेटा अली नैनी जेल में निरुद्ध है. वहीं उमेश पाल हत्याकांड में नामजद अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन फरार है.

ये भी पढ़ें-



from NDTV India - Latest https://ift.tt/zrWBf7P

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw