google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: VIDEO: बैलेंस बिगड़ते ही गिरी स्कूटी, पिता ने इस तरह बचाई बच्चे की जान!

best

Saturday, April 22, 2023

VIDEO: बैलेंस बिगड़ते ही गिरी स्कूटी, पिता ने इस तरह बचाई बच्चे की जान!

Baby Accident Video: इंटरनेट पर आए दिन बच्चों से जुड़े वीडियोज देखने को मिलते रहते हैं, जो कि यूजर्स को भी खूब पसंद आते हैं. इन वीडियोज में बच्चों संग खेलते माता-पिता को देखना कोई नई बात नहीं है. अक्सर इन वीडियोज में मां द्वारा बच्चे को दुलारते देखा जाता है. वहीं कुछ वीडियोज में पिता अपने नन्हें सहजादे को अपने तरीके से प्यार जताते नजर आते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आ रहा है, जिसमें एक पिता स्कूटी पर लेटे-लेटे अपने प्यारे से बच्चे के साथ खेलते नजर आ रहे हैं, लेकिन अगले ही पल जो होता हैं, उसे देखकर आप भी सन्न रह जाएंगे.

यहां देखें वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक शख्स एक शॉप के बाहर स्कूटी के ऊपर बड़े ही अतरंगी तरीके से लेटकर बच्चे को खिलाते नजर आ रहा है. इस दौरान शख्स जैसे ही उठने की कोशिश करता है, उसका पैर हैंडल में अड़ जाता है, जिसके चलते स्कूटी गिर जाती है, जिसके साथ ही स्कूटी पर सवार शख्स भी बच्चे के साथ-साथ गिरता नजर आता है, इस बीच शख्स गिरते-गिरते भी बच्चे को प्रोटेक्ट करता दिखाई पड़ता है और आखिरकार वो बच्चे को गिरने से बचा ही लेता है. 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (social media platform) इंस्टाग्राम (Instagram) पर यह वीडियो शेयर किया गया है, जिसे खूब देखा और शेयर किया जा रहा है. दो दिन पहले शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 1 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं. वीडियो देख चुके यूजर्स इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. हालांकि, यह वीडियो कब और कहां का है, इस बारे में भी कोई जानकारी नहीं है. 

शाहरुख खान ने फैंस को दी ईद की बधाई, खास अंदाज में किया विश



from NDTV India - Latest https://ift.tt/SG7f9o1

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw