google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: VIDEO: आसमान में दिखा खौफनाक मंजर, प्लेन में अचानक से उठा धुंआ, मच गई अफरा-तफरी

best

Tuesday, April 25, 2023

VIDEO: आसमान में दिखा खौफनाक मंजर, प्लेन में अचानक से उठा धुंआ, मच गई अफरा-तफरी

बीते कुछ सालों से बड़ी संख्या में प्लेन क्रैश होने के मामले सामने आए हैं. अकेले पिछले साल ग्लोबल लेवल पर 12 प्लेन क्रैश हुए थे. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहां एक प्लेन में धुंआ उठता हुआ नजर आ रहा है. हालांकि, जिस हैंडल ने ये वीडियो शेयर किया है, उसके मुताबिक, पायलट ने इस प्लेन की सुरक्षित लैंडिंग करा दी है, लेकिन वीडियो को देखने से पता चल रहा है कि कैसे इस परिस्थिति में सफर कर रहे लोग खौफजदा हो गए थे.

वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, एक प्लेन के अंदर धुआं उठ रहा है और यात्री चिल्ला रहे हैं. इस बीच शायद कुछ यात्रियों की तबियत भी खराब हुई है, क्योंकि धुंए के बीच खांसने की आवाजें भी आ रही हैं. शेयर करने वाले सोशल मीडिया हैंडल के मुताबिक, प्लेन में यह स्थिति इंजन में कुछ कमी के चलते हुई है, लेकिन अच्छी बात यह है कि पायलट ने सूझ-बूझ का परिचय देते हुए प्लेन को सुरक्षित लैंड करवाया और किसी भी यात्री को कोई हानि नहीं हुई.

यहां देखें पोस्ट

देख चुके हैं 1 मिलियन से ज्यादा लोग

इस खतरनाक वीडियो को OddIy Terrifying नाम के सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया है, जिसे अभी तक 1.1 मिलियन लोग देख चुके हैं. इस बीच वीडियो पर कई सारे लोगों ने कमेंट्स कर घटना पर हैरानी जताई है. एक यूजर ने लिखा कि, 'यह धुंआ नहीं वेपर हैं.' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'इतनी गंभीर स्थिति में भी मास्क नीचे क्यों नहीं आए.'

दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार समेत कई सितारे एयरपोर्ट पर आए नज़र



from NDTV India - Latest https://ift.tt/XtNRqTr

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw