google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: Weather Update: पूर्वी भारत में छिटपुट बारिश के आसार, उत्तर में पारा 40 के पार रहने की उम्मीद

best

Friday, April 21, 2023

Weather Update: पूर्वी भारत में छिटपुट बारिश के आसार, उत्तर में पारा 40 के पार रहने की उम्मीद

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अनुमान जताया है कि सप्ताहांत में पूर्वी भारत में छिटपुट बारिश से लोगों को गंभीर गर्मी की स्थिति से कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन उत्तरी और मध्य मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान के 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है. मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में पूर्वोत्तर में व्यापक वर्षा और पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और ओडिशा के अलग-अलग इलाकों में वर्षा होने की संभावना जतायी है. 

विभाग ने कहा कि मध्य उत्तर प्रदेश के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनने और बंगाल की खाड़ी से नमी आने के कारण अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना है. मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है. हालांकि, शुक्रवार को हल्की बारिश का पूर्वानुमान होने के बावजूद शहर में बारिश नहीं हुई.

महाराष्ट्र में सभी स्कूल बंद
स्कूल शिक्षा विभाग ने एक आदेश में कहा कि पश्चिमी भारत में गर्मी की मौजूदा स्थिति को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने राज्य बोर्ड से संबद्ध सभी विद्यालयों को बंद रखने का आदेश दिया है. अन्य बोर्ड के स्कूल अपने पाठ्यक्रम और गतिविधियों पर विचार करने के बाद कक्षाएं बंद करने पर निर्णय ले सकते हैं. राज्य में विदर्भ को छोड़कर स्कूल 15 जून को फिर से खुलेंगे. विदर्भ में स्कूल अब 30 जून को खुलेंगे.

महाराष्ट्र के इन हिस्सों में चलेगी लू
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई और महाराष्ट्र के कुछ अन्य हिस्से पिछले कुछ दिनों से ‘लू' की स्थिति का सामना कर रहे हैं. इस सप्ताह की शुरुआत में, मुंबई का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था, जबकि नवी मुंबई में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

पश्चिम बंगाल में भी लू का असर
गांगेय पश्चिम बंगाल में पिछले 10 दिनों से ‘लू' की स्थिति बनी हुई है. बांकुड़ा जैसे जिलों में नदियों का जलस्तर नीचे चला गया है, जहां इस सप्ताह अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. बांकुड़ा के बाद बृहस्पतिवार को पानागढ़ वायुसेना स्टेशन का अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हालांकि, आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने से शुक्रवार को राज्य के कुछ हिस्सों में तापमान में गिरावट आई. कोलकाता में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और पड़ोसी सॉल्ट लेक में 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

दार्जिलिंग के चाय बागान में ‘फ्लश मौसम'
चाय बगान के मालिकों का कहना है कि पहाड़ियों में अपेक्षाकृत उच्च तापमान के साथ-साथ लंबे समय तक सूखे के कारण दार्जिलिंग के चाय बागान पहले से ही चल रहे ‘फ्लश मौसम' में फसल की कमी का सामना कर रहे हैं. प्रतिकूल मौसम की स्थिति के कारण, चाय की पत्तियों का मुरझाना और झाड़ियों पर कीटों का हमला भी देखा गया है.

‘फ्लश मौसम' का क्या है मतलब?
चाय बगानों के लिए ‘फ्लश' का मौसम का मतलब है जब पौधों से चार की पत्तियां तोड़ी जाती हैं. दार्जिलिंग में चार ‘फ्लश सीजन' होते हें, पहला फरवरी से अंत से अप्रैल तक, दूसरा अप्रैल से लेकर मई और जून तक, मानसून फ्लश जुलाई से अक्टूबर की शुरूआत तक और तीसरा अक्टूबर की शुरुआत से नवंबर तक। सीजन के हिसाब से चाय की पत्तियों का स्वाद और गुणवत्ता तय होती है.

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
‘दार्जिलिंग टी एसोसिएशन' के प्रधान सलाहकार संदीप मुखर्जी ने कहा, “प्रतिकूल मौसमी परिस्थतियों के कारण मिट्टी की नमी कम हो रही है. हमने देखा है कि इस मौसम में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा, जो अभूतपूर्व है. इस मौसम में अभी तक ‘फर्स्ट फ्लश प्रोडक्शन' में 20-25 प्रतिशत की कमी आई है.”

‘इंडियन टी एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन' के अध्यक्ष अंशुमन कनोरिया ने कहा कि मार्च के अंत में हुई बारिश ने कुछ राहत दी थी, लेकिन इसके बाद अप्रैल में मौसम बहुत गर्म और शुष्क रहा है. अंशुमन कनोरिया दार्जिलिंग में गोमटी टी एस्टेट के भी मालिक हैं.

बिहार-झारखंड में गर्मी का सितम
बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि गया का तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. झारखंड में, सबसे ज्यादा तापमान डालटनगंज में 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा' को बताया, “झारखंड में 25 अप्रैल तक भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है. 26 अप्रैल से पारा फिर चढ़ेगा और राज्य के कई हिस्सों में ‘लू' की स्थिति बन सकती है.” 

इन राज्यों में बारिश की संभावना
‘प्राइवेट फोरकास्टर स्काईमेट वेदर' ने कहा कि दक्षिण तटीय कर्नाटक और केरल में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद की जा सकती है. तेलंगाना, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु और पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में छिटपुट वर्षा होने की संभावना है. इसने पंजाब के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी, गरज के साथ छींटे और हल्की बारिश होने की संभावना जतायी है.

ये भी पढ़ें:-

बदरीनाथ, केदारनाथ में बर्फबारी और खराब मौसम से चारधाम यात्रा की तैयारियों में आ रही अड़चन

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण UP को गर्मी से जल्द राहत की उम्मीद

झारखंड में भीषण गर्मी, ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में पारा 43 डिग्री पार



from NDTV India - Latest https://ift.tt/VbA7qJZ

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw