google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: 11 मई को शरद पवार और उद्धव ठाकरे से मिलेंगे CM नीतीश, विपक्षी एकता पर हो सकती है चर्चा

best

Tuesday, May 9, 2023

11 मई को शरद पवार और उद्धव ठाकरे से मिलेंगे CM नीतीश, विपक्षी एकता पर हो सकती है चर्चा

नई दिल्ली: 2024 में विपक्षी एकता को 'धार' देने के लिए बिहार के CM नीतीश कुमार ने मुहिम तेज कर दी है. वो लगातार विपक्ष के नेताओं से मिलकर लोकसभा चुनाव से पहले उन्हें एकजुट करने में लगे हैं. मकसद एक ही PM मोदी के खिलाफ 2024 में एकसाथ लड़ाई लड़ी जाए. इसी कड़ी में बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक से मुलाकात की और अब 11 मई को मुंबई में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अध्यक्ष शरद पवार से मुलाकात करेंगे.

जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव कपिल पाटिल ने कहा कि मुंबई में बिहार के सीएम नीतीश कुमार उद्धव ठाकरे और NCP प्रमुख शरद पवार से मिलेंगे. दोनों नेताओं के बीच विपक्षी एकता को लेकर चर्चा संभव है. इस खास मुलाकत के बाद सीएम नीतीश वापस पटना लौट जाएंगे. वहीं, NCP के प्रवक्ता क्लाईड कारत्रो ने कहा कि जब शरद पवार से अपने अध्यक्ष पद से इस्तीफा का ऐलान किया था तो देश के बड़े विपक्षी नेताओं ने उन्हें फोन किया था. विपक्षी नेताओं ने शरद पवार से इस्तीफा वापस लेने की अपील की थी. साथ ही एकजुट होकर बीजेपी के खिलाफ लड़ाई लड़ने का भी आग्रह किया था. NCP नेता ने कहा कि शरद पवार विपक्षी एकता के लिए अहम है. 

देश में एक विकल्प की जरूरत: पवार
बीते दिनों में एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि उनका मानना है कि देश में एक विकल्प की जरूरत है. उन्होंने कहा था कि समान विचारधारा वाले पार्टी के नेताओं से बातचीत की जाएगा और 2024 के लिए एक मजबूत गठबंधन तैयार किया जाएगा.
नवीन पटनायक से सीएम नीतीश की खास मुलाकात
आपको बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मुलाकात की. बीजू जनता दल (बीजद) के प्रमुख पटनायक के साथ नीतीश कुमार की मुलाकात की अटकलें लंबे समय से लगाई जा रही थी. ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में दोनों नेताओं की ये मुलाकात हुई है. आगामी लोकसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार और नवीन पटनायक की यह मुलाकात बड़ा राजनीतिक महत्व रखती है.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/5HXnIvQ

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw