google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: 2 लाख रुपये में बिकी स्पेशल जैकेट, इसमें Shahrukh Khan के हस्ताक्षर थे

best

Monday, May 1, 2023

2 लाख रुपये में बिकी स्पेशल जैकेट, इसमें Shahrukh Khan के हस्ताक्षर थे

शाहरुख खान अपने आप में एक ब्रांड हैं. फिल्मों में तो सुपरस्टार है ही, विज्ञापनों की दुनिया में भी छाए रहते हैं. जिस चीज़ को वो छू देते हैं, उसकी बिक्री बहुत ही ज़्यादा होने लगती है. शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने रविवार (30 अप्रैल) को अपना लग्जरी क्लोदिंग ब्रांड D'YAVOL X लॉन्च किया. इस ब्रांड की चर्चा हर तरफ थी. इस ब्रांड के कई कपड़े सोशल मीडिया पर शेयर भी किए गए. सबसे दिलचस्प बात ये रही कि शाहरुख खान के साइन किए गए जैकेट को भी बेचने के लिए रखा गया. 1 ही दिन में स्पेशल जैकेट बिक भी गए. इन जैकेट की कीमत 2 लाख रुपये थी. इंस्टाग्राम पर इस जैकेट की फोटो भी शेयर की गई. इस जैकेट में देखा जा सकता है कि शाहरुख खुद इसे पहने हुए है.

तस्वीर देखें

 D'YAVOL X की ऑफिशियल वेबसाइट को लोगों एक्सेस करना शुरू कर दिया. यहां लोगों के पास कई कलेक्शन देखने को मिले. 2 लाख रुपये की जैकेट से लेकर कई टीशर्ट और शर्ट भी देखने को मिली. हालांकि, इनकी कीमतें बहुत ही ज़्यादा थीं, मगर ब्रांड शाहरुख हो तो पैसे कोई मायने नहीं रखते हैं.

भले ही यूजर्स कपड़ों के महंगे होने पर अपने रिएक्शन दे रहे हों, लेकिन D'YAVOL X के मुताबिक सिग्नेचर X जैकेट जिसकी कीमत 2,00,555 रुपये है वह पूरी तरह से बिक चुकी है. कंपनी ने इस जैकेट से संबंधित एक पोस्ट भी शेयर किया.

देखें पोस्ट

D'YAVOL X ने अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट पर सोल्ड आउट का पोस्टर पोस्ट करते हुए लिखा, “जिन लोगों ने सिग्नेचर X जैकेट को खरीदा है, जल्द ही आपके घर पर यह जैकेट डिलिवर हो जाएगी. जिन लोगों को हमारे पेमेंट गेटवे के साथ भुगतान करेन में समस्या हुई, और फिर भी लगे रहे, उनको शुक्रिया. लिमिटेड 30 पीस के लिए डिमांड बहुत ज्यादा थी. हमारे प्रोडक्ट पर इंटरेस्ट दिखाने के लिए शुक्रिया.”

Kiara Advani, Palak Tiwari और Rasha Thadani एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट



from NDTV India - Latest https://ift.tt/XZLWu8K

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw