google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में शादी समारोह में 2 बच्चियों के साथ कथित तौर पर बलात्कार

best

Sunday, May 28, 2023

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में शादी समारोह में 2 बच्चियों के साथ कथित तौर पर बलात्कार

बिजनौर जिले में किसी अज्ञात व्यक्ति ने दो बच्चियों को कथित रूप से अपनी हवस का शिकार बनाया. दोनों को अस्पताल मे भर्ती कराया गया है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि शनिवार रात शेरकोट थाना क्षेत्र के एक गांव में बारात आयी हुई थी और उस दौरान पांच और छह वर्षीय दो बच्चियां डीजे की धुन पर नाच देख रहीं थीं. सूत्रों के अनुसार तभी वे अचानक वहां से गायब हो गयीं और जब ग्रामीण उन्हें तलाश करते हुए जंगल में पहुंचे तो दोनों बदहवास हालत में मिलीं.

पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने बताया कि आज सुबह शेरकोट थाने में एक व्यक्ति ने तहरीर दी कि शनिवार रात गांव में एक शादी समारोह से उसकी छह वर्षीय बच्ची और उसके साले की पांच वर्षीय बच्ची को अगवा कर उनके साथ दुष्कर्म किया गया है. उन्होने बताया कि दोनो बच्चियों का कहना है कि चाचा ने उन दोनों के साथ गलत काम किया है, लेकिन वे आरोपी की पहचान नहीं बता पा रही हैं.

जादौन ने बताया कि दोनों बच्चियों को अस्पताल में भर्ती कराकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बारात की वीडियो फुटेज से आरोपी का पता लगाकर उसे गिरफ्तार किया जाएगा.
 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/MlHR502

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw