google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: पश्चिम बंगाल के शिक्षा विभाग के मुख्यालय में कॉर्निस गिरा, 3 लोग घायल

best

Monday, May 15, 2023

पश्चिम बंगाल के शिक्षा विभाग के मुख्यालय में कॉर्निस गिरा, 3 लोग घायल

कोलकाता के पास सॉल्ट लेक इलाके में पश्चिम बंगाल के शिक्षा विभाग के मुख्यालय विकास भवन में सोमवार को कॉर्निस का एक हिस्सा गिर जाने से तीन लोग घायल हो गये. पुलिस ने यह जानकारी दी. बिधाननगर पुलिस आयुक्त कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि इस 10 मंजिला भवन से बाहर आ रहा एक व्यक्ति और मुख्य द्वार के पास खड़े दो सुरक्षाकर्मी कॉर्निस की चपेट में आने से घायल हो गये.

उन्होंने बताया कि तीनों को पास के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बतायी जा रही है. पुलिस के अनुसार, परिसर में खड़ी एक वरिष्ठ अग्निशमन अधिकारी की कार भी काफी क्षतिग्रस्त हो गयी.

शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि लोक निर्माण विभाग को इस भवन का अतिशीघ्र निरीक्षण करने और इस घटना के पीछे की वजह का पता लगाने को कहा गया है.

अधिकारी ने कहा, ‘‘ इस भवन का नियमित रूप से रखरखाव किया जा रहा है. हमें इस घटना की वजह का पता लगाना है. जांच चल रही है.''

ये भी पढ़ें:-

हरियाणा : नूंह में साइबर ठगों के गिरोह का पर्दाफाश, 28 हजार लोगों से ठगे थे 100 करोड़ से ज्यादा

केरल में NCB और भारतीय नौसेना का बड़ा एक्शन, 12 हजार करोड़ की 2500 किलो ड्रग्स पकड़ी



from NDTV India - Latest https://ift.tt/kPpXlS1

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw