google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: 4 बार CM और 24 साल तक NCP बॉस: अब शरद पवार किसे सौपेंगे पार्टी की कमान?

best

Tuesday, May 2, 2023

4 बार CM और 24 साल तक NCP बॉस: अब शरद पवार किसे सौपेंगे पार्टी की कमान?

वरिष्ठ नेता शरद पवार (Sharad Pawar) ने राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (NCP) का अध्यक्ष पद छोड़ने का ऐलान कर दिया है. शरद पवार की उम्र 82 बरस हो चुकी है. माना जा रहा है कि वो अपने सामने पार्टी की बागडोर किसी और को थामते देखना चाहते हैं. पवार के ऐलान के बाद समर्थकों ने उनसे भावुक अपील की है. इसके बाद उनके भतीजे अजित पवार ने कहा कि वह अपने फैसले पर पुर्निविचार करने के लिए कुछ वक्त चाहते हैं.

महाराष्ट्र की राजनीति में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) का महत्वपूर्ण स्थान है. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का गठन 25 मई 1999 को शरद पवार, पीए संगमा और तारिक अनवर ने किया था. इन तीनों नेताओं को कांग्रेस पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था, क्योंकि इन्होंने सोनिया गांधी को पार्टी की बागडोर सौंपने पर आपत्ति जताई थी. महाराष्ट्र में पार्टी के विकास में एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार का अहम योगदान रहा है. एक साधारण से कार्यकर्ता के रूप में काम शुरू करने वाले शरद पवार 4 बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने.

व्यक्तिगत जीवन
शरद पवार का वास्तविक नाम शरतचंद्र गोविंदाराव पवार है. पवार पुणे के बीएमसीसी कॉलेज में कॉमर्स की पढ़ाई के दौरान कॉलेज के जनरल सेक्रेटरी भी बने. इसी दौरान वह कांग्रेस से सक्रिय रूप से जुड़े और फिर उनका राजनीतिक सफर शुरू हुआ. शरद पवार की शादी पूर्व क्रिकेटर सदू शिंदे की बेटी प्रतिभा पवार के साथ हुआ. सुप्रिया सूले उनकी एकमात्र संतान हैं. सुप्रिया फिलहाल महाराष्ट्र के बारामती से सांसद हैं. इसके अलावा पवार के भतीजे अजित पवार महाराष्ट्र की राजनीति में सक्रिय हैं. 

राजनीतिक सफर की शुरुआत
महाराष्ट्र के पहले सीएम यशवंतराव चव्हाण शरद पवार के राजनीतिक गुरु माने जाते हैं. यशवंतराव चव्हाण कांग्रेस के कद्दावर नेता थे. उनके मार्गदर्शन से ही शरद पवार पहले युवा कांग्रेस से नेशनल कांग्रेस पार्टी में सक्रिय रूप से जुड़े. शरद पवार 26 की उम्र में पहली बार विधायक बने. 1974 में कांग्रेस ने उन्हें महाराष्ट्र का प्रदेश सचिव नियुक्त किया.

38 साल की उम्र में बने सीएम
शरद पवार 38 साल की उम्र में 1978 में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने. इसके बाद वह साल 1988, 1990 और 1993 में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद पर कार्यरत रहे. यूपीए की गठबंधन सरकार में शरद पवार 10 सालों तक देश के कृषि मंत्री रहे हैं. पवार को यशवंतराव चव्हाण और वसंतदादा पाटिल के बाद महाराष्ट्र का सबसे बड़ा नेता माना जाता है.

बीसीसीआई अध्यक्ष के तौर पर भी किया काम
शरद पवार ने बतौर बीसीसीआई अध्यक्ष काम करते हुए भारत में क्रिकेट के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इसके अलावा उद्योग जगत में भी पवार का अच्छा खासा नाम है. महाराष्ट्र में शरद पवार के कई मीडिया हाउस और चीनी मिलें हैं.

लिए कई अहम फैसले
शरद पवार ने मुख्यमंत्री के तौर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए. महाराष्ट्र में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने का काम भी उनके ही कार्यकाल में हुआ. महिलाओं को आरक्षण, महिला स्वयं सहायता समूहों की स्थापना जैसे महत्वपूर्ण निर्णय उनके कार्यकाल में सरकार द्वारा लिए गए. यही नहीं, महाराष्ट्र में पुलिस को हाफ पैन्ट की जगह फुल पैन्ट पहनने की इजाजत भी शरद पवार के कार्यकाल में ही मिली थी.

ये भी पढ़ें:-

अपने प्रिय नेता के इस्तीफे के बाद भावुक हुए समर्थक, शरद पवार ने दिया ये आश्वासन

अपने फैसले पर पुनर्विचार करेंगे शरद पवार, उन्होंने मांगा है 2-3 दिन का समय - अजित पवार

शरद पवार का इस्तीफा, निराशा या मास्टरस्ट्रोक? 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/peXQxjI

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw