google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: डांस सीखने के लिए ऋतिक रोशन ने खुद को ऐसे किया तैयार, एक्टर ने बताई ये डांस टिप्स

best

Monday, May 1, 2023

डांस सीखने के लिए ऋतिक रोशन ने खुद को ऐसे किया तैयार, एक्टर ने बताई ये डांस टिप्स

लगभग एक सपने के सच होने के जैसे, भारतीय सिनेमा के डांसिंग उस्ताद, ऋतिक रोशन आठ डांस इन्फ्लुएंसर्स से मिले, और उनसे डांस और जुनून के बारे में एक स्पष्ट बातचीत की. शनिवार 29 अप्रैल की देर रात, ऋतिक रोशन ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो साझा किया जिसमें उन्होंने इन्फ्लुएंसर्स के साथ किए गए अपने प्यार, प्रशंसा और एक दूसरे के लिए आपसी सम्मान भरी बातचीत का खुलासा किया. भारतीय सिनेमा में एक डांस रिवोल्यूशन की शुरुआत करते हुए, ऋतिक रोशन 2000 में अपनी पहली फिल्म कहो ना.. प्यार है के बाद से भारत की डांस सनसनी बन गए. सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए एक आइकन और प्रेरणा के रूप में उभरते हुए,  दो दशकों से अधिक समय से देश भर के युवा डांसर्स को आत्मविश्वास प्रदान करते हुए, ऋतिक रोशन ने भारतीय सिनेमा में डांस का नक्शा बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

आठ इन्फ्लुएंसर्स और प्रशंसकों की जीवन भर की इच्छाओं को पूरा करते हुए, सुपरस्टार ऋतिक रोशन ने निकोल कॉन्सेसाओ, सोनल देवराज, आवेज दरबार, नगमा मिराजकर, तरुण नामदेव, रोहित जेठवानी, चिन्मय खेडेकर और मृगाक्षी जायसवाल से मुलाकात की और डांस के विकास पर एक-दूसरे के किस्से साझा किए. ऋतिक ने अपने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए कहा, “कुछ मुलाकातें दिल को छू जाती हैं! जैसी बीती एक शाम इनके साथ…. जहां मैं था इनका स्टूडेंट और ये मेरी इंस्पिरेशन. इतनी सार्थक बातचीत के लिए धन्यवाद. आपकी यात्रा, प्रक्रिया और टिप्स साझा कर रहा हूं.. मैं सीखते रहने का और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का वादा करता हूं.”

पसंदीदा डांस हुक स्टेप्स का अनावरण करने से लेकर कोरियोग्राफी सीखने की प्रक्रिया का खुलासा करने तक, ऋतिक रोशन ने अपने डांसिंग जीवन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला, टिप्स दिए और इन्फ्लुएंसर्स से भी सीखा. जब सबसे मज़ेदार हुक स्टेप्स के बारे में पूछा तब ऋतिक ने बैंग बैंग टाइटल ट्रैक, घुंघरू का नाम लिया, हालांकि जब आवेज़ दरबार ने कोई.. मिल गया के गाने  इट्स मैजिक के लिए अपना प्यार व्यक्त किया, ऋतिक ने कहा उसका कोई जवाब नहीं!  स्टेप्स को आत्मसात करने के लिए समय लेते हुए, इसे तब तक सीखने तक, जब तक कि आप उन्हें अपनी नींद में दोहरा न सकें, ऋतिक रोशन की किसी भी डांस रूटीन में महारत हासिल करने की अपनी प्रक्रिया का अनुसरण किया. 

अपनी पहली फिल्म के गाने चांद सितारे में ऋतिक के चार्म से प्रभावित, इन्फ्लुएंसर चिन्मय खेडेकर ने व्यक्त किया कि गिटार और डांस सीखने के लिए ऋतिक ने उनको प्रेरित किया . मृगाक्षी जायसवाल ने ऋतिक को अपनी पहली फिल्म से ही नृत्य के एक नए युग की शुरुआत करते हुए, भारतीय सिनेमा में डांस की क्रांति के लिए धन्यवाद दिया. तरुण नामदेव ने भी अभिनेता के लिए अपनी प्रशंसा व्यक्त की और खुलासा किया कि उन्होंने टेलीविजन पर ऋतिक रोशन के वीडियो देखकर नाचना सीखा. दो दशकों से भारतीय सिनेमा में सर्वश्रेष्ठ डांसर के टैग के साथ दर्शकों पर राज करना जारी रखते हुए, ऋतिक रोशन न केवल भारत में प्रशंसकों और अनुयायियों के लिए एक प्रेरणा हैं, बल्कि दुनिया भर में लहर पैदा कर रहे हैं, जिसका एक हालिया उदाहरण देखा गया जापान में बैंग बैंग की रिलीज के साथ.

Kiara Advani, Palak Tiwari और Rasha Thadani एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट



from NDTV India - Latest https://ift.tt/jYhZVvw

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw