google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: हरियाणा में रैगिंग की घटना में सरकारी कॉलेज के पांच छात्र गिरफ्तार

best

Tuesday, May 23, 2023

हरियाणा में रैगिंग की घटना में सरकारी कॉलेज के पांच छात्र गिरफ्तार

हरियाणा में गुरुग्राम जिला स्थित पटौदी तहसील में एक सरकारी कॉलेज के पांच छात्रों को कथित तौर पर रैगिंग की एक घटना के दौरान अपने जूनियर को पीटने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. संदिग्ध रैगिंग की घटना की जानकारी शुक्रवार को मिली. इस घटना में बीए द्वितीय वर्ष के एक छात्र की उसके वरिष्ठों द्वारा कथित रूप से पिटाई की गई थी.

पुलिस ने बताया कि छात्र का आरोप है कि उस पर अकारण हमला किया गया और जब उसने शोर मचाया तो आरोपी परिसर से फरार हो गए. पुलिस के अनुसार, पीड़ित छात्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां गहन चिकित्सा इकाई में उसका इलाज चल रहा है.

छह छात्रों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिनमें से पांच को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने छात्र के साथ रैगिंग करने की बात कबूल की है और जांच में शामिल होने के बाद उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया है. पटौदी पुलिस थाने के प्रभारी (एसएचओ) राकेश कुमार ने कहा कि हम अन्य आरोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं. कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/zn012IN

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw