पाकिस्तान वर्ष 2022 में इंटरनेट तक पहुंच और डिजिटल शासन प्रणाली के मामले में दुनिया के सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले देशों में से एक रहा है. सोमवार को जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है. ‘‘पाकिस्तान इंटरनेट लैंडस्केप 2022'' शीर्षक वाली यह रिपोर्ट एक मानवाधिकार संगठन ‘बाइट्स फॉर ऑल' द्वारा जारी की गई. रिपोर्ट में पिछले साल पाकिस्तान में मानवाधिकारों और सूचना तथा संचार प्रौद्योगिकियों के बारे में बताया गया है.
रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘इंटरनेट पहुंच और समग्र शासन के मामले में, पाकिस्तान में कुछ सुधार हुआ है, लेकिन दुनिया के संदर्भ में, देश सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले देशों में से है, यहां तक कि एशिया में भी.''
रिपोर्ट के अनुसार इंटरनेट की पहुंच में वृद्धि के बावजूद, लगभग 15 प्रतिशत आबादी की अभी भी इंटरनेट और मोबाइल या दूरसंचार सेवाओं तक पहुंच नहीं है.
इसके अनुसार पाकिस्तान में साइबर अपराध में लगातार वृद्धि देखी गई. दिसंबर 2022 तक 100,000 से अधिक शिकायतें दर्ज की गईं, जो पिछले पांच वर्षों में सबसे अधिक थी.
रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान इंटरनेट पहुंच के मामले में एशिया के 22 देशों में सबसे निचले पायदान पर रहा.
from NDTV India - Latest https://ift.tt/RVdH0yX
No comments:
Post a Comment