google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: गैंगस्टर आशीष शर्मा ने किया खुलासा, केलिफोर्निया में गोल्डी बराड़ के साथ है लारेंस बिश्नोई का भाई

best

Friday, May 26, 2023

गैंगस्टर आशीष शर्मा ने किया खुलासा, केलिफोर्निया में गोल्डी बराड़ के साथ है लारेंस बिश्नोई का भाई

देश के नए डॉन लारेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अनमोल बिश्नोई के बेहद करीबी गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आशीष शर्मा ने क्राइम ब्रांच की पूछताछ मे खुलासा किया कि अनमोल बिश्नोई फिलहाल केलिफोर्निया में गोल्डी बराड़ के साथ रह रहा है. 

पूछताछ में आशीष शर्मा ने खुलासा किया कि अनमोल बिश्नोई केलिफोर्निया के पहले गोल्डी बराड़ के साथ ही कनाडा में छुपा हुआ था. आशीष शर्मा लगातर सिग्नल ऐप के जरिए केलिफोर्निया और कनाडा में अनमोल बिश्नोई से बात कर रहा था. 

आशीष शर्मा मुसेवाला हत्याकांड के एक आरोपी कपिल पंडित का भाई है. कपिल पंडित और लारेंस गैंग के लिए शूटर मुहैया कराने लॉजिस्टिक सपोर्ट और उनके रुकने, खाने-पीने का इंतजाम जेल के बाहर से आशीष शर्मा ही करता था.

हाल में ही लारेंस के भाई अनमोल बिश्नोई ने खुद कई बार अशीष शर्मा को कॉल करके सनलाइट कालोनी इलाके के बिल्डरों से उगाही करने का टास्क दिया था. इसके बाद आशीष शर्मा के सहयोगी एक बालिग और दो नाबालिगों ने मिलकर सनलाइट कॉलोनी इलाके में ताबड़तोड़ फायरिंग की थी. इस मामले में क्राइम ब्रांच ने हरेन, जो खुद सोशल मीडिया के जरिए लारेंस गैंग से जुड़ा था, और दो नाबालिग, जो लारेंस के करीबी संपत नेहरा के गांव के रहने वाले हैं, को पकड़ा था. इसी मामले में अब आशीष शर्मा की गिरफ्तारी हुई है. 

आशीष शर्मा ने पूछताछ में खुलासा किया है कि वह एक बार राजस्थान में पुलिस कस्टडी में लारेंस बिश्नोई से भी मिल चुका है. सनलाइट कालोनी फायरिंग मामले में ही कल क्राइम ब्रांच लारेंस बिश्नोई को अपनी कस्टडी में लेने जा रही है.

आशीष शर्मा मुसेवाला हत्याकांड के आरोपी कपिल पंडित का भाई है. कपिल पंडित का नाम हाल में बाहुबली विकास सिंह लारेंस कनेक्शन में भी सामने आया था.फिलहाल कपिल पंडित राजस्थान में जेल में और अशीष शर्मा तिहाड़ जेल में बंद है.

यह भी पढ़ें -

Exclusive - अतीक-अशरफ मर्डर केस के शूटर्स लॉरेंस विश्नोई से थे प्रभावित : सूत्र

प्रिंस तेवतिया का जेल में मर्डर करने वाले गैंगस्टर से था पुराना दोस्ताना : सूत्र



from NDTV India - Latest https://ift.tt/r1Ps3Z0

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw