google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: पुंछ में आतंकवादी के साथी के मकान में एक ठिकाने का भंडाफोड़, हथियार बरामद

best

Sunday, May 7, 2023

पुंछ में आतंकवादी के साथी के मकान में एक ठिकाने का भंडाफोड़, हथियार बरामद

सुरक्षाबलों ने जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में पिछले महीने सेना के एक वाहन पर घात लगाकर हमला करने के संबंध में गिरफ्तार किए गए एक आतंकवादी के साथी के मकान में बने एक ठिकाने का रविवार को भंडाफोड़ किया. गौरतलब है कि भाटा दूड़ियां वन्य क्षेत्र में 20 अप्रैल को आतंकवादियों ने सेना के एक वाहन पर हमला किया था, जिसमें पांच जवान शहीद हो गए थे.

अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों को मदद देने के आरोप में गिरफ्तार छह लोगों में से एक निसार अहमद सुरक्षाबलों को अपने घर लेकर गया, जहां इस ठिकाने का भंडाफोड़ किया गया. उन्होंने बताया कि ठिकाने की तलाशी के दौरान दो हथगोले, तीन एके मैगजीन और कुछ नकदी भी बरामद हुई है.

ये भी पढ़ें-

 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/0wABRcO

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw