google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: मंगलवार दोपहर मणिपुर में पढ़ रहे अपने स्टूडेंट्स को इंफाल से निकालेगी मध्य प्रदेश सरकार

best

Monday, May 8, 2023

मंगलवार दोपहर मणिपुर में पढ़ रहे अपने स्टूडेंट्स को इंफाल से निकालेगी मध्य प्रदेश सरकार

सोमवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मणिपुर में पढ़ रहे प्रदेश के स्टूडेंट्स से फोन पर बात की. मुख्यमंत्री कार्यालय से बताया गया कि शिवराज सिंह चौहान मणिपुर के मुख्यमंत्री के संपर्क में हैं. मध्य प्रदेश के जो स्टूडेंट्स मणिपुर से वापस आना चाहते हैं, उन्हें वापस लाने की प्रक्रिया देर शाम शुरू हो गई है. सरकार ने फिलहाल कुल 50 लोगों को वापस लाने की व्यवस्था की है.

इस प्रक्रिया के तहत सबसे पहले स्टूडेंट्स को एयरलाइन से मंगलवार दोपहर में इंफाल से गुवाहाटी लाया जाएगा, गुवाहाटी से दूसरी एयरलाइन के जरिये उन्हें दिल्ली पहुंचाया जाएगा.  दिल्ली में रेजिडेंट कमिश्नर को निर्देश दिए गए हैं कि वे सबके रूकने और खाने की व्यवस्था मध्य प्रदेश भवन नई दिल्ली में करें.

दिल्ली से सभी को उनके शहर के निकटतम एयरपोर्ट इंदौर, भोपाल के लिए नियमित उड़ानों से वापस लाया जाएगा. कल दोपहर 12 बजे तक भी 24 स्टूडेंट्स के अतिरिक्त कोई और वापसी के लिए प्रदेश सरकार से संपर्क करता है तो उन्हें भी प्रदेश सरकार द्वारा वापस लाया जाएगा.



from NDTV India - Latest https://ift.tt/TJPBtzH

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw