google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: ''सुंदर अभिव्यक्ति'': नए संसद भवन को लेकर शाहरुख खान के ट्वीट पर पीएम मोदी की प्रतिक्रिया

best

Saturday, May 27, 2023

''सुंदर अभिव्यक्ति'': नए संसद भवन को लेकर शाहरुख खान के ट्वीट पर पीएम मोदी की प्रतिक्रिया

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को नए संसद भवन का उद्घाटन करेंगे. उद्घाटन वैदिक विधि विधान के साथ किया जाएगा. उद्घाटन समारोह को लेकर तैयारी पूरी हो चुकी है. इस मौके पर शनिवार को बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने ट्वीट किया- "हमारे संविधान को बनाए रखने वाले, इस महान राष्ट्र के प्रत्येक नागरिक का प्रतिनिधित्व करने वाले और उसके हर व्यक्ति की विविधता की रक्षा करने वाले लोगों के लिए कितना शानदार है नया संसद भवन.'' इस पर पीएम मोदी ने जवाब दिया- ''सुन्दर अभिव्यक्ति! नया संसद भवन लोकतांत्रिक शक्ति और प्रगति का प्रतीक है. यह परंपरा को आधुनिकता के साथ जोड़ता है.''

नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह को लेकर देश में काफी उत्सुकता है. हर कोई इस अवसर का गवाह बनना चाहता हैं. देश के सभी नागरिकों के साथ-साथ बॉलीवुड जगत के लोग भी संसद के नए भवन के उद्घाटन को लेकर काफी उत्साहित हैं. शाहरुख खान ने नए संसद भवन का वीडियो शेयर करते हुए एक ट्वीट किया है.

नए संसद भवन के उद्घाटन से पहले बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने ट्वीट कर लिखा, "हमारे संविधान को बनाए रखने वाले, इस महान राष्ट्र के प्रत्येक नागरिक का प्रतिनिधित्व करने वाले और उसके हर व्यक्ति की विविधता की रक्षा करने वाले लोगों के लिए कितना शानदार है नया संसद भवन. नए भारत के लिए एक नया संसद भवन...भारत के गौरव के सदियों पुराने सपने के साथ. जय हिन्द! #MyParliamentMyPride"

शाहरुख खान के ट्वीट पर पीएम मोदी ने ट्वीट किया - ''सुन्दर अभिव्यक्ति! नया संसद भवन लोकतांत्रिक शक्ति और प्रगति का प्रतीक है. यह परंपरा को आधुनिकता के साथ जोड़ता है. #MyParliamentMyPride''

 
इससे पहले पीएम मोदी ने ट्विटर पर वीडियो पोस्ट करते हुए लोगों से ‘माई पार्लियामेंट माई प्राइड' हैशटैग का इस्तेमाल करते हुए अपने ‘वॉयसओवर' के साथ वीडियो साझा करने का भी आग्रह किया था.

यह भी पढ़ें -

"आपने तो छड़ी के तौर पर ही...", PM मोदी ने 'सेंगोल' को लेकर कांग्रेस पर बोला हमला

PM मोदी आज देश के नए संसद भवन का विधि विधान के साथ करेंगे उद्घाटन



from NDTV India - Latest https://ift.tt/ZG2Jk04

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw