google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: स्‍पेन में लड़ाकू विमान के दुर्घटनाग्रस्‍त होने के बाद उठा आग का गोला, वीडियो वायरल 

best

Saturday, May 20, 2023

स्‍पेन में लड़ाकू विमान के दुर्घटनाग्रस्‍त होने के बाद उठा आग का गोला, वीडियो वायरल 

स्‍पेन की राजधानी मैड्रिड से लगभग 300 किलोमीटर दूर जरगोजा एयर बेस पर एक F/A-18 हॉर्नेट लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसके बाद विमान में आग लग गई. इसका एक वीडियो ट्विटर पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें विमान दुर्घटना के बाद आसमान में एक जबरदस्‍त आग का गोला उठता नजर आ रहा है. 

इस वीडियो में नजर आ रहा है कि अमेरिका निर्मित एफ-18 हॉर्नेट फाइटर जेट बहुत तेजी से काफी ऊंचाई से एयर बेस की ओर आता है. वीडियो में दिख रहा है कि विमान विस्‍फोट से पहले तेजी से जमीन की ओर गोता लगाता है और इसके बाद आग का गोला उठता दिखाई देता है. 

स्पेन के रक्षा मंत्रालय ने एक ट्वीट में कहा कि फाइटर जेट से पायलट निकल गया था. उसे अस्‍पताल ले जाया गया और अब उसकी जान को कोई खतरा नहीं है. 

एसोसिएटेड प्रेस के मुताबिक, जरागोजा एयर बेस शहर से बाहर करीब 16 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. यह स्‍पेन की एयर और स्‍पेस फोर्स के अंतर्गत आता है. 

स्पेन की सार्वजनिक समाचार एजेंसी ईएफई ने बताया कि जब यह घटना हुई, लड़ाकू विमान एक फ्लाइंग एग्जिबिशन के लिए प्रशिक्षण ले रहा था. 

मैकडॉनेल डगलस एफ-18 हॉर्नेट जो दुर्घटनाग्रस्त हो गया, वह अला 15 का है, जो स्पेन की  वायुसेना के एयर कॉम्बैट कमांड की एक परिचालन इकाई है. F-18 हॉर्नेट ने 1986 में स्पेन में सेवा में प्रवेश किया. 

बोइंग द्वारा निर्मित F/A-18 मैकडॉनेल डगलस कार्बन फाइबर पंखों वाला पहला विमान था और डिजिटल फ्लाई-बाय-वायर उड़ान नियंत्रण का उपयोग करने वाला भी पहला सामरिक जेट लड़ाकू विमान था. 

यह भी पढ़ें :

* "हमें 2024 में क्वाड समिट की मेजबानी करने में खुशी होगी": जापान में PM मोदी
* अजीत डोभाल की सऊदी, UAE और अमेरिका के NSA के साथ मीटिंग क्यों चर्चा में है? जानिए वजह
* अमेरिका ने भारत को अहम साझेदार बताते हुए पीएम मोदी की इस टिप्पणी का किया जिक्र



from NDTV India - Latest https://ift.tt/UdjsSNG

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw