google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: झारखंड में पांच शीर्ष माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, CRPF और झारखंड पुलिस को मिली बड़ी सफलता

best

Monday, May 8, 2023

झारखंड में पांच शीर्ष माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, CRPF और झारखंड पुलिस को मिली बड़ी सफलता

झारखंड की राजधानी रांची में पांच माओवादियों ने सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया. इनमें से दो नक्सलियों पर कुल 15 लाख रुपये का इनाम था. आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों में ‘जोनल कमांडर' अमरजीत यादव उर्फ लखन यादव, ‘सब जोनल कमांडर' शाहदेव यादव उर्फ लतन यादव, ‘सब जोनल कमांडर' नीरू यादव उर्फ सालिम,‘सब जोनल कमांडर' संतोष भुइयां उर्फ सुखन और सदस्य अशोक बैगा उर्फ अशोक परहिया शामिल हैं. इनमें से अमरजीत यादव पर दस लाख तथा शाहदेव यादव पर पांच लाख रुपये का इनाम था.

पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) अमोल वी होमकर ने कहा, ‘‘ये पांचों माओवादी झारखंड के चतरा, पलामू और हजारीबाग जिलों तथा बिहार के गया और औरंगाबाद जिलों के विभिन्न थानों में दर्ज मामलों में वांछित थे.” उन्होंने बताया कि अमरजीत की 81 मामलों में,शाहदेव की 53, नीरू की 60, संतोष की 27 और अशोक की दो मामलों में तलाश थी. चरमपंथी झारखंड के चतरा जिले में कौलेश्वरी उपजोन में सक्रिय थे.

उन्होंने कहा, ‘‘ सुरक्षा बल क्षेत्र में उग्रवादियों के खिलाफ पिछले एक वर्ष से अभियान चला रहे थे. आज के आत्मसमर्पण के बाद कौलेश्वरी उप जोन उग्रवादियों के चंगुल से लगभग मुक्त हो गया है. '' उन्होंने कहा कि माओवादियों से मिली जानकारी के आधार पर भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया है. होमकर ने कहा, “ दो एके 56 राइफल, एक एसएलआर राइफल, एक इंसास राइफल, दो .303 राइफल, एक अमेरिका में बनी राइफल, एक एयर गन, दो देसी राइफल, एक पिस्तौल, 1855 गोलियां और अन्य विस्फोटक बरामद किए गए हैं.”

इस बीच, लातेहार जिले से दो लाख रुपये के इनामी भाकपा माओवादी के एक 'क्षेत्र कमांडर' को गिरफ्तार किया गया है. लातेहार के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अंजनी अंजन ने कहा कि माओवादी कजलेश गंझू लातेहार, गुमला और लोहरदगा के अलग अलग थानों में दर्ज 24 मामलों में वांछित था जिसमें हत्या के मामले भी शामिल हैं. उन्होंने बताया कि उसे रविवार देर रात राजधानी रांची से करीब 80 किलोमीटर दूर हेसला से गिरफ्तार किया गया है. एसपी ने कहा कि उसके पास से एक देसी तमंचा और पांच कारतूस बरामद किए गए हैं. उनके मुताबिक, वह चंदवा के लुकैया मोड़ में एक पुलिस दल पर हमला करने में शामिल था.

ये भी पढ़ें-



from NDTV India - Latest https://ift.tt/65ubivg

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw