google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: Cyclone Mocha Update: 14 मई को होगा चक्रवात 'मोका' का लैंडफॉल, जानें IMD का अपडेट

best

Tuesday, May 9, 2023

Cyclone Mocha Update: 14 मई को होगा चक्रवात 'मोका' का लैंडफॉल, जानें IMD का अपडेट

देश के कई इलाकों में चक्रवाती तूफान 'मोका' (Cyclone Mocha) विकराल रूप दिखा सकता है. 'मोका' के कारण आंधी के साथ बारिश होने की आशंका है. इस बीच भारतीय मौसम विभाग(IMD) ने देश कई इलाकों में तेज बारिश की चेतावनी जारी कर दी है. आईएमडी के डीजी मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि बंगाल की खाड़ी और इससे सटे दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर एक कम दबाव क्षेत्र बना हुआ है. 9 मई को यह डिप्रेशन में बदल सकता है. 10 मई को चक्रवाती तूफान 'मोका' दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और बंगाल की पूर्व मध्य खाड़ी, अंडमान सागर के आसपास के इलाकों में कहर ढा सकता है. 

IMD के अनुसार, 'मोका' के चलते तटवर्ती इलाकों में बहुत तेज हवाएं चल सकती हैं. बेहद भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है. छोटी नावों और मछुआरों के लिए चेतावनी जारी की जा चुकी है. 

लैंडफॉल कब और कहां?
मौसम विभाग का अनुमान है कि चक्रवात 'मोका' का लैंडफॉल 14 मई को होगा. लैंडफॉल का एरिया बांग्‍लादेश-म्‍यांमार तटों के ऊपर रहेगा. आईपीएम के अनुसार, बुधवार को भी अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बहुत भारी बारिश होने की आशंका है. आईएमडी ने अपने ताजा बुलेटिन में जानकारी दी कि दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर पर अच्छी तरह से चिह्नित कम दबाव का क्षेत्र एक डिप्रेशन में केंद्रित हो गया है. 

चक्रवाती तूफान 'मोका' की स्थिति अभी अंडमान के पोर्ट ब्लेयर से लगभग 510 किमी दूर दक्षिण-पश्चिम में कॉक्स बाजार (बांग्लादेश) में है. इसके उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 10 मई की शाम के आसपास उसी क्षेत्र में एक चक्रवाती तूफान में धीरे-धीरे तेज होने की बहुत संभावना है.

चक्रवाती तूफान धीरे-धीरे उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है. 11 मई की सुबह तक यह गंभीर चक्रवात में तब्दील हो जाएगा. वहीं. 11 मई की शाम तक यह तूफान बहुत गंभीर चक्रवात में बदल जाएगा.

ये भी पढ़ें:-

Cyclone Mocha Update: क्या है चक्रवात 'मोका' का मतलब? कहां करेगा लैंडफॉल? यहां जानें डिटेल

बंगाल की खाड़ी में तेज हुआ तूफान 'मोका', अंडमान, आंध्र और ओडिशा को लेकर IMD ने जारी किया अलर्ट

Cyclone Mocha: तेजी से बढ़ रहे चक्रवात 'मोका' को अपने फोन में ऐसे करें ट्रैक



from NDTV India - Latest https://ift.tt/nh9OHbr

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw