google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: Dwarka Expressway: 9000 करोड़ की लागत से बन रहा देश का पहला एलिवेटेड 8-लेन एक्सप्रेसवे

best

Thursday, May 18, 2023

Dwarka Expressway: 9000 करोड़ की लागत से बन रहा देश का पहला एलिवेटेड 8-लेन एक्सप्रेसवे

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने आज बन रहे द्वारका एक्सप्रेसवे का दौर किया और वीडियो भी शेयर किया. इस सफर में दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना, सांसद रमेश विधूड़ी, केंद्रीय मंत्री वीके सिंह भी थे. इसी के साथ शेयर किए गए वीडियो के साथ केंद्रीय मंत्री गडकरी ने ट्विटर पर इस एक्सप्रेसवे से जुड़ी कुछ जानकारियां भी साझा की है. उन्होंने बताया कि चार पैकेज में बन रहे द्वारका एक्सप्रेसवे के दिल्ली में 2507 करोड़ रुपए की लागत से और 5.9 किमी लंबाई के महिपालपुर के शिव मुर्ति से बिजवासन तक के खंड का 60 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है. 

गडकरी ने बताया कि 2068 करोड़ रुपए की लागत से 4.2 किमी लंबे बिजवासन ROB से गुरुग्राम में दिल्ली-हरियाणा सीमा तक के खंड का 82 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है.  गुरुग्राम में 2228 करोड़ रुपए की लागत से 10.2 किमी लंबाई के दिल्ली-हरियाणा सीमा से बसई ROB तक के खंड का 93 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है और 1859 करोड़ रुपए की लागत से 8.7 किमी लंबाई के बसई ROB से खेरकी दौला (क्लोवरलिफ इंटरचेंज) तक के खंड का 99 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है.

गडकरी का दावा है कि अनेक विशेषताओं से बन रहे द्वारका एक्सप्रेसवे के निर्माण में 2 लाख मैट्रिक टन स्टील का उपयोग हो रहा है, जो एफिल टॉवर में इस्तेमाल हुए स्टील से 30 गुना अधिक है. एक्सप्रेसवे के निर्माण में 20 लाख घन मीटर कंक्रीट का उपयोग किया जा रहा है, जो बुर्ज खलिफा में इस्तेमाल हुए कंक्रीट से 6 गुना अधिक है. 

उन्होंने कहा कि देश में पहली बार इस एक्सप्रेसवे में 12 हजार वृक्षों का ट्रान्सप्लांट किया गया है. दिल्ली-गुड़गाव के बीच प्रतिदिन वाहनों का भारी दबाव रहता है, जिससे इस मार्ग पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है. द्वारका एक्सप्रेसवे बनने से इस मार्ग में जाम की समस्या हल होगी.     

नितिन गडकरी का कहना है कि 9000 करोड़ रुपए की लागत से द्वारका एक्सप्रेसवे यह 29.6 किमी लंबाई का देश का पहला एलिवेटेड 8-लेन एक्सेस कंट्रोल एक्सप्रेसवे बनाया जा रहा है, जिसका निर्माण अप्रैल 2024 में लगभग पूरा होगा. हरियाणा में 18.9 किमी सिंगल पिलर पर 34 मीटर चौड़ा और दिल्ली में 10.1 किमी लंबाई का यह एक्सप्रेसवे बन रहा है. 

इस एक्सप्रेसवे का रोड नेटवर्क चार स्तर का है. टनल, अंडरपास, ग्रेड रोड, एलिवेटेड रोड और फ्लाईओवर के उपर फ्लाईओवर बन रहा है. एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ 3-लेन की सर्विस रोड बनाई जा रही है. इस एक्सप्रेसवे पर दिल्ली में देश की सबसे चौड़ी 3.6 किमी लंबाई की 8-लेन टनल बनाई जा रही है. इससे हरियाणा और पश्चिम दिल्ली के लोगों की इंदिरा गांधी इंटरनैशनल हवाई अड्डे से कनेक्टिविटी अच्छी होगी.  

सड़क परिवहन मंत्री ने बताया कि हरियाणा में यह एक्सप्रेसवे पटौदी रोड (एसएच-26) में हरसरू के पास और फरूखनगर (एसएच-15 ए) में बसई के पास इंटरसेक्ट करेगा. इसके अलावा यह दिल्ली-रेवाड़ी रेललाईन में गुड़गांव सेक्टर-88 (बी) के पास और भरथल में UER-II को भी क्रास करेगा. एक्सप्रेसवे के गुड़गांव के सेक्टर - 88, 83, 84, 99, 113 से होते हुए द्वारका सेक्टर-21 के साथ ग्लोबल सिटी से जोड़ा जाएगा. इस पूरे एक्सप्रेसवे में Intelligent Transport System (ITS) सुविधा होगी. 
 



from NDTV India - Latest https://ift.tt/Svwy8fN

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw