google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: Mother's Day Recipes: इस बार मदर्स डे पर बनाएं ये शानदार डिशेज, मां ही नहीं पूरा परिवार हो जाएगा खुश

best

Saturday, May 13, 2023

Mother's Day Recipes: इस बार मदर्स डे पर बनाएं ये शानदार डिशेज, मां ही नहीं पूरा परिवार हो जाएगा खुश

Mother's Day Recipes: आने वाले संडे यानी 14 मई को दुनिया भर में मदर्स डे मनाया जाएगा और बच्चों ने तो अपनी मांओं के लिए गिफ्ट की खरीदारी भी शुरू कर दी है. मां वो शख्स है जो अपने दिल के टुकड़ों के लिए रोज रोज तरह तरह की डिशेज बनाकर बच्चों का ख्याल रखती है. क्या आपने भी अक्सर अपनी मां को किचन में ही देखा है? इस बार मदर्स डे (Mother's Day) के स्पेशल दिन को अपनी मां (mother) के लिए खास बनाना चाह रहे हैं तो इस बार एक दिन के लिए ही सही लेकिन किचन आप संभाल लीजिए. इस बार मदर्स डे पर अपनी मां और पूरी फैमिली के लिए कुछ शानदार डिशेज (Recipes) तैयार कीजिए ताकि आपकी मां भी आपकी कुकिंग स्किल की मुरीद हो जाए.

वाणी कपूर के नाश्ते की प्लेट देखकर फैंस करने लगे ड्रूल, यहां देखें टेस्टी पैनकेक की रेसिपी

 मिल्क शेक ( How to Make Yummy Milk Shake)

आपकी मां को क्या पसंद है, आम, केला या तरबूज. अपनी मां के मनपसंद फल को चुनिए और शानदार और ठंडा ठंडा कूल कूल मिल्क शेक बनाकर सबको सर्व कीजिए. दूध को फ्रिज में ठंडा कर लीजिए. अब ब्लेंडर में अपनी मां की पसंद का कोई एक फल ब्लेंड कर लीजिए. अब इसमें दूध डालिए और मनपसंद स्वीटनर जैसे रूहआफजा, चीनी या शहद ऐड कीजिए और ब्लेंड कर लीजिए. अब गिलास में बर्फ के क्यूब डालिए और कूल कूल फ्रूट मिल्क शेक सबको पिलाए..पुदीने की कुछ पत्तियां डालेंगे तो स्वाद और बढ़ जाएगा.

सुनील शेट्टी ने लॉन्च किया फूड डिलीवरी ऐप, कहा सिर्फ किफायती ही नहीं जीरो कमीशन पर काम करता है ये ऐप...

मीठी सेवई ( How to Make Sweet Vermicelli)

सबसे पहले बाजार से आपको फैनी लेकर आनी है, दूध को एक बर्तन में उबाल लीजिए. अब इसमें थोड़े से सूखे मेवे जैसे किशमिश, काजू आदि डालकर कुछ देर पकने दीजिए. इसके बाद फैनी यानी बारीक सेवइयों को दूध में डालकर कुछ देर पकने दीजिए. अब इलायची पाउडर डालकर गार्निश कीजिए. इसे खाकर यकीनन आपकी मां आपकी कुकिंग की फैन हो जाएंगी।

बेसन का चीला ( How to Make Besan Cheela )

सबसे पहले आपको एक पैन में बेसन लेना होगा. इसमें नमक, मिर्च, हरा धनिया, कटी हुई हरी मिर्च, चाट मसाला डालें. अब पानी डालकर स्मूथ पेस्ट तैयार कर लीजिए. अब एक नॉन स्टिक डोसा तवे को गर्म कीजिए और उस पर तेल लगा लीजिए. अब बेसन के पेस्ट को इस पर फैला लीजिए ठीक वैसे जैसे डोसा फैलाते हैं. एक तरफ से हल्का सा सिक जाए तो पलट लीजिए. दोनों तरफ से अच्छा सा सेक लीजिए और हरी चटनी और सॉस के साथ परोसिए.

कैसे बनाएं इंस्टेंट ओट्स डोसा | Instant Oats Dosa Recipe



from NDTV India - Latest https://ift.tt/1bJmQSE

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw