google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: सूर्यवंशम में इस बच्चे ने अमिताभ को खिलाई थी जहरीली खीर, आज बन गया है लंबा चौड़ा हैंडसम हंक, PHOTO देख चकरा जाएगा सिर

best

Saturday, May 13, 2023

सूर्यवंशम में इस बच्चे ने अमिताभ को खिलाई थी जहरीली खीर, आज बन गया है लंबा चौड़ा हैंडसम हंक, PHOTO देख चकरा जाएगा सिर

अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म सूर्यवंशम 1998 में आई थी. यह आईकॉनिक फिल्म आज भी बेहद पसंद की जाती है. इस फिल्म के सभी किरदार को काफी पसंद किया गया. वहीं एक्टर अमिताभ बच्चन इस फिल्म में डबल रोल में थे. फिल्म में में हीरा ठाकुर यानी अमिताभ बच्चन के बेटे का बेटा यानी नाती दादा भानुप्रताप का खीर लाकर देता है. फिल्म में बेहद क्यूट नाती को रोल किया था चाइल्ड एक्टर आनंद वर्धन ने. उनका पूरा नाम है पी.बी.एस आनंद वर्धन. यह बच्चा अब बड़ा हो गया है और हैंडसम हंक दिखता है. 

बता दें कि इस फिल्म को रिलीज हुए 20 साल हो चुके हैं. इस फिल्म का चाइल्ड एक्टर आनंद (Anand Vardhan) एक तेलुगू एक्टर हैं और 20 से ज्यादा साउथ फिल्मों में काम कर चुके हैं. फिल्म में मासूम सा दिखने वाला ये बच्चा बड़ा होकर किसी बड़े स्टार से कम नहीं दिखता. आनंद ने बतौर चाइल्ड एक्टर फिल्म प्रियराग्लू से डेब्यू किया था. इसके बाद वह फिल्म सूर्यवंशम में नजर आए. रिपोर्ट्स के मुताबिक आनंद के दादा पी.बी. श्रीनिवास सिंगर थे. उन्होंने तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम और हिंदी फ़िल्मों के लिए कई गाने गाए. श्रीनिवास चाहते थे कि उनके परिवार में कोई एक्टर बने और पोते को उन्होंने एक्टर बनाया और आनंद ने भी अपने दादा का सपना पूरा किया. 

a26vcpcg

आनंद अब तक के अपने फिल्मी करियर में तमाम बड़े स्टार्स के साथ नजर आ चुके हैं. एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वह फिल्म इंडस्ट्री से तकरीबन 12 सालों से दूर रहे हैं. वह अपनी पढ़ाई पूरी कर रहे थे.

ये भी देखें: राघव चड्ढा की सगाई से पहले जगमगा उठा परिणीति चोपड़ा का घर



from NDTV India - Latest https://ift.tt/xuv1lyJ

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw