google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: PM मोदी आज देश के नए संसद भवन का विधि विधान के साथ करेंगे उद्घाटन

best

Saturday, May 27, 2023

PM मोदी आज देश के नए संसद भवन का विधि विधान के साथ करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश की नई संसद को देश को समर्पित करने जा रहे हैं. लोकतंत्र और देश के करोड़ों लोगों की उम्‍मीदों की प्रतीक नई संसद भारतीय संस्‍कृति की विविधता को समेट हुए है. नए संसद भवन का उद्घाटन वैदिक विधि विधान के साथ किया जाएगा. समारोह को लेकर के सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. इस समारोह को लेकर देश के आम और खास, हर वर्ग में काफी उत्‍सुकता है. हालांकि कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस और समाजवादी पार्टी सहित कुछ विपक्षी दलों ने उद्घाटन समारोह का बहिष्कार करने की घोषणा की है, वहीं बीजेपी के साथ ही बीजू जनता दल, तेलुगुदेशम, बसपा और वाईएसआरसीपी जैसी पार्टियां इसके समर्थन में है.   

नए संसद भवन के उद्घाटन की पूर्व संध्‍या पर मंत्रोच्चार के बीच सेंगोल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंप दिया. पीएम मोदी अपने दिल्‍ली स्थित आवास पर अधिनाम महंत से मिले और उनका आशीर्वाद लिया. साथ ही पीएम मोदी ने सेंगोल को "उचित सम्मान" नहीं देने के लिए कांग्रेस पर कटाक्ष किया. पीएम मोदी ने कहा, "... अच्छा होता अगर पवित्र सेंगोल को आजादी के बाद उचित सम्मान और एक सम्मानजनक स्थान दिया जाता, लेकिन इस सेंगोल को प्रयागराज के आनंद भवन में एक छड़ी के तौर पर प्रदर्शन के लिए रखा था. आपके सेवक और हमारी सरकार सेंगोल को आनंद भवन से बाहर लाई है." 

'कर्तव्‍य मार्ग से विचलित नहीं होगा' 
अधिनम के महंतों से मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने कहा, "तमिल परंपरा में शासन चलाने वाले को सेंगोल दिया जाता था, सेंगोल इस बात का प्रतीक था कि उसे धारण करने वाले व्यक्ति पर देश के कल्याण की जिम्मेदारी है और वो कभी कर्तव्य के मार्ग से विचलित नहीं होगा."

वीडियो साझाा करने का आग्रह 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बीते शुक्रवार को कहा था कि नया संसद भवन हर भारतीय को गौरवान्वित करेगा. उन्होंने नवनिर्मित परिसर का एक वीडियो भी साझा किया. PM मोदी ने ट्विटर पर वीडियो पोस्ट करते हुए लोगों से ‘माई पार्लियामेंट माई प्राइड' हैशटैग का इस्तेमाल करते हुए अपने 'वॉयसओवर' के साथ वीडियो साझा करने का भी आग्रह किया था.

त्रिकोणीय संसद भवन, तीन मुख्‍य द्वार  
त्रिकोणीय आकार के चार मंजिला संसद भवन का निर्माण क्षेत्र 64,500 वर्गमीटर है. इस इमारत के तीन मुख्य द्वार- ज्ञान द्वार, शक्ति द्वार और कर्म द्वार हैं.

भारतीय संस्‍कृति के दर्शाता नया संसद भवन 
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर के कालीन, त्रिपुरा के बांस के फर्श और राजस्थान के पत्थर की नक्काशी के साथ नया संसद भवन भारतीय संस्‍कृति की विविधता को भी दर्शाएगा. सरकार इस ऐतिहासिक समारोह को यादगार बनाने के लिए 75 रुपये का सिक्‍का जारी करेगी. 

नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह का ये है कार्यक्रम
सुबह 7:15 बजे :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूजा के लिए पहुंचेंगे
सुबह 7:30 बजे :  महात्मा गांधी प्रतिमा पंडाल पर पूजा शुरू 
सुबह 9 :00 बजे : लोकसभा चैंबर्स में कार्यक्रम
सुबह 9:30 बजे : संसद की लॉबी में प्रार्थना सभा
दोपहर 12 बजे : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद पहुंचेंगे
दोपहर 12:07 बजे : राष्ट्रगान
दोपहर 12:10 बजे : राज्यसभा के उपसभापति का स्वागत भाषण
दोपहर 12:17 बजे : संसद पर दो फिल्मों की स्क्रीनिंग
दोपहर 12.29 बजे : राष्‍ट्रपति और उप राष्‍ट्रपति का संदेश राज्‍यसभा के उप सभापति हरिवंश पढ़ेंगे 
दोपहर 12.43 बजे : लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला का भाषण
दोपहर 1:00 बजे :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खास सिक्का और मुहर जारी करेंगे
दोपहर 1.10 बजे : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण
दोपहर 1:30 बजे : लोकसभा महासचिव का धन्यवाद प्रस्ताव

ये भी पढ़ें :

* "नया संसद भवन हमारी उम्मीदों का नया घर...", शाहरुख खान ने किया दिल छूने वाला ट्वीट
* नए संसद भवन के उद्घाटन से पहले PM मोदी को अधिनम महंत ने सौंपा सेंगोल
* "मुझे और भी अधिक मेहनत करने की ताकत देता है": केंद्र में 9 साल पूरे करने पर PM मोदी



from NDTV India - Latest https://ift.tt/y53ROtW

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw