google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: Weather Report: देश के कुछ हिस्सों में 3 दिनों में बढ़ेगी गर्मी, IMD ने दिया बड़ा अपडेट

best

Thursday, May 4, 2023

Weather Report: देश के कुछ हिस्सों में 3 दिनों में बढ़ेगी गर्मी, IMD ने दिया बड़ा अपडेट

दिल्ली वासियों की गुरुवार की सुबह की शुरुआत खुशनुमा मौसम (Delhi Weather Report) के साथ हुई. राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में सुबह कोहरे (Delhi Fog) की मोटी चादर छाई रही, जो मई के महीने में असामान्य है. गुरुवार को न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस हो गया और यह 1901 के बाद मई में तीसरी सबसे सर्द सुबह रही, जब से मौसम के आंकड़ों का संग्रह शुरू हुआ था.

हालांकि, अब भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने एक नए अपडेट में बताया कि उत्तर पश्चिम भारत में अगले तीन दिनों में तापमान में 4-6 डिग्री की वृद्धि होने की उम्मीद है. मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) ने कहा कि अगले पांच दिनों के दौरान देश के अधिकांश हिस्सों में हीटवेव की स्थिति नहीं होने की संभावना है.

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तापमान बढ़ा
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी राज्यों में गुरुवार को अधिकतम तापमान में 4 से 7 डिग्री सेल्सियस की भारी उछाल देखी गई. आईएमडी के बुलेटिन के मुताबिक, अगले पांच दिनों में मध्य भारत में अधिकतम तापमान में 4-6 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है, जबकि पूर्वी भारत में अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा. इसके बाद 3-5 डिग्री की वृद्धि होगी.

दो दिनों में मौसम में कोई बदलाव नहीं होने के आसार
मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिम में भी अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा. लेकिन उसके बाद तापमान में 2-4 डिग्री वृद्धि होने की संभावना है. दिल्ली और आसपास के क्षेत्र में सामान्य रूप से मई का महीना साल में सबसे ज्यादा गर्म होता है. इसमें औसतन अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस होता है. 

इससे पहले 2 मई 1969 को पारा 15.1 डिग्री सेल्सियस के स्तर पर पहुंच गया था. 2 मई 1982 को इस महीने का सबसे कम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. शहर में आज अधिकतर स्थानों पर आर्द्रता का स्तर 80 से 100 प्रतिशत के बीच रहा. 

पश्चिमी विक्षोभों के कारण हो रही बारिश
अधिकारियों ने उत्तर-पश्चिम भारत को लगातार प्रभावित कर रहे पश्चिमी विक्षोभों के कारण दिल्ली में असामान्य तरीके से बादल छाए रहने, बारिश होने और मौसम में ठंडक होने की बात कही है. दिल्ली निवासियों ने शहर में सुबह छाए कोहरे की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर डाले और वे दिल्ली की तुलना कसौली और शिमला जैसे पर्वतीय स्थलों से करते दिखे.

आईएमडी ने कहा कि कोहरा उच्च आर्द्रता, शांत हवाओं और दिन और रात के तापमान के बीच बड़े अंतर के कारण होता है, जो कोहरे के गठन के लिए अनुकूल परिस्थितियां हैं.

ये भी पढ़ें:-

Delhi Weather: दिल्ली में कोहरा, 15.8 डिग्री पहुंचा पारा, 13 साल में मई का सबसे कम न्यूनतम तापमान

Delhi Weather: दिल्ली में कोहरा, 15.8 डिग्री पहुंचा पारा, 13 साल में मई का सबसे कम न्यूनतम तापमान

दिल्ली-NCR में गर्मी के मौसम में घने कोहरे का नजारा दिखा, 40 साल में मई में सबसे कम तापमान



from NDTV India - Latest https://ift.tt/o7tkVvN

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw