google.com, pub-5537491996600610, DIRECT, f08c47fec0942fa0 breakingnews: 'असर 2' न चटई अचछ-अचछ क धल त शहद कपर क जलव रह बरकरर इस हफत टप 10 म रह य वब सरज और फलम

best

Monday, June 26, 2023

'असर 2' न चटई अचछ-अचछ क धल त शहद कपर क जलव रह बरकरर इस हफत टप 10 म रह य वब सरज और फलम

ओटीटी के जमाने में कम ही लोग हैं जो बाहर जाकर फिल्में देखना पसंद करते हैं, जब घर पर उन्हें इतना अच्छा कंटेंट मिल जाता है तो फिर बाहर जाने की क्या जरूरत है. ऐसे में अगर आप भी घर पर रहकर अच्छी फिल्में और वेब सीरीज देखना चाहते हैं, तो हम आपको बताते हैं कि इस समय कौन सी फिल्में और वेब सीरीज टॉप 10 में बनी हुई है. जी हां, कंसलटेंट फर्म ओमेक्स (Ormax) ने हाल ही में टॉप 10 ओरिजिनल की लिस्ट शेयर की है, इसमें शाहिद कपूर की ब्लडी डैडी से लेकर अरशद वारसी की असुर-2 को जगह दी गई है तो चलिए आपको भी दिखाते हैं.

असुर-2
अरशद वारसी स्टारर असुर टू ओमेक्स की लिस्ट में पहले नंबर पर काबिज है, ये वेब सीरीज आप जिओ सिनेमा पर देख सकते हैं.

एक्सट्रैक्शन 2
ओमेक्स की लिस्ट में हॉलीवुड फिल्म एक्सट्रैक्शन 2 को दूसरी जगह मिली है. इसमें मेन लीड रोल में हॉलीवुड एक्टर क्रिस हेम्सवर्थ नजर आ रहे हैं.

ब्लडी डैडी
जिओ सिनेमा पर मौजूद शाहिद कपूर की शानदार एक्शन थ्रिलर फिल्म ब्लडी डैडी को ओमेक्स की लिस्ट में तीसरे नंबर पर जगह मिली है.

नेवर हैव आई एवर एस-4
हॉलीवुड वेब सीरीज नेवर हैव आई एवर एस-4 का आखिरी सीजन नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जा रहा है जो ओमेक्स की लिस्ट पर चौथे नंबर पर है, इसे भी आप बिंज वॉच कर सकते हैं.

स्कूप
2 जून 2023 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई वेब सीरीज स्कूप को ओमेक्स की लिस्ट में पांचवें नंबर पर जगह मिली है. इसमें करिश्मा तन्ना, हरमन बवेजा, मोहम्मद जीशान अय्यूब जैसे शानदार एक्टर्स ने अभिनय किया है.

लस्ट स्टोरी 2
लस्ट स्टोरी वन की शानदार सक्सेस के बाद इसके सेकंड पार्ट का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिसमें विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया इंटिमेट सीन करते नजर आएंगे. यह वेब सीरीज 29 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी.

जी करदा
तमन्ना भाटिया की फ्रेंडशिप पर बनी वेब सीरीज दी करदा भी आप अमेजन प्राइम पर आप देख सकते हैं, इसे ओमेक्स की लिस्ट में 7वें नंबर पर जगह दी गई है.

फर्जी
शाहिद कपूर की फिल्म ब्लडी डैडी के अलावा उनकी 'फर्जी' भी ओमेक्स टॉप टेन की लिस्ट में बरकरार है और इसे आठवें नंबर पर जगह मिली है. फर्जी को आप अमेजॉन प्राइम पर स्ट्रीम कर सकते हैं.

द नाइट मैनेजर
डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर आई आदित्य रॉय कपूर और अनिल कपूर की वेब सीरीज द नाइट मैनेजर एक शानदार वेब सीरीज रही है, जिसका सेकंड पार्ट भी जल्दी होने वाला है. ऐसे में अगर आपने अभी तक द नाइट मैनेजर का फर्स्ट पार्ट नहीं देखा तो पहले इसे आप देख लें.

सीक्रेट इन्वेंशन
हॉलीवुड वेब सीरीज सीक्रेट इन्वेंशन को ओमेक्स की लिस्ट में दसवें नंबर पर रखा गया है. यह एक सुपर हीरो फिक्शन, एक्शन और रोमांच से भरी वेब सीरीज है.

एयरपोर्ट पर स्पॉट : कियारा-कार्तिक, हुमा कुरैशी और वरुण धवन



from NDTV India - Latest https://ift.tt/JmVjaks

No comments:

Post a Comment

The Indian chef who brought curry to America - then vanished

Indian chef Ranji Smile opened America’s first Indian restaurant in 1901 - then became a fake prince. from BBC News https://ift.tt/PCTFGrw